छत्तीसगढ़

12-Jun-2024 10:40:16 pm
Posted Date

पद्म पुरस्कार के लिए मंगाए गए 18 जून तक ऑनलाईन आवेदन

रायगढ़।  भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत ‘पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार 2025 के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदण्ड के अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा सहित योग्य/पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव 18 जून 2024 तक ऑनलाईन https://padmaawards.gov.in के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए है।
उप संचालक समाज कल्याण, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पद्म पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जैसे-कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, विज्ञान और इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/ सेवा के लिए प्रदाय किया जाता है। कोई भी व्यक्ति किसी जाति/व्यवसाय हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए पात्र है।
इन पुरस्कारों से संबंधित विधान नियमावली वेबसाईट  https://padmaawards.gov.in   पर उपलब्ध है। अत: जिले के निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप योग्य/पात्र व्यक्ति ऑनलाईन माध्यम से आवेदन पत्र 18 जून 2024 तक प्रेषित करते हुए इसकी एक प्रति जिला कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, जिला-रायगढ़ में प्रस्तुत कर सकते है।

 

Share On WhatsApp