Posted Date
रायपुर।दक्षिण पश्चिम मानसून की छत्तीगसढ़ में इंट्री हो गई है। सुकमा के रास्ते मानसून छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर गया है। इधर, प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्री मानसून गतीविधियां बढ़ गई है।
दक्षिण पश्विम मानसून यानी तेज गर्मी से राहत देने वाला। इसी वजह से मई के खत्?म होने के साथ ही लोग मानसून के आगम का दिन गिनने लगते हैं। मानसून का छत्तीसगढ़ पहुंचने का निर्धारित समय 10 जून है। बीते कुछ वर्षों से मानसून इसी तारीख के आसपास छत्तीसगढ़ पहुंच रहा है। यहां बस्तर के रास्ते मानसून की इंट्री होती है। इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से 2 दिन पहले यानी 8 जून को ही राज्य की सीमा में प्रवेश कर गया है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून सुकमा के रास्ते छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। सप्ताहभर के भीतर यह पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार सामान्यत: 10 से 15 जून के बीच मानसून रायपुर समेत राज्य के बड़े हिस्से में सक्रिय होत जाता है, जबकि 20 जून के आसपास पूरे राज्य में सक्रिय हो जाता है। इस बार मानसून के दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने दी चेतावनी मौसम विभाग ने राज्य के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
Share On WhatsApp