मनोरंजन

08-Jun-2024 10:39:57 pm
Posted Date

जॉन अब्राहम की वेदा को मिली रिलीज तारीख, बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 से होगा सामना

पठान के बाद जॉन अब्राहम एक और एक्शन थ्रिलर से पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। इसी साल अभिनेता की फिल्म वेदा की अनाउंसमेंट हुई थी। फिल्म के धमाकेदार टीजर के बाद दर्शक जुलाई में इसके रिलीज का इंतजार कर रहे थे। मगर अब फिल्म जुलाई में थिएटर्स में दस्तक नहीं देगी।
निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म वेदा में जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल में शरवरी वाघ पर्दे पर दिखाई देंगी। यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है। 
जॉन अब्राहम की तरफ से वेदा का धांसू पोस्टर के साथ नई रिलीज डेट का एलान किया गया है। इंसाफ की जंग लडऩे के लिए जॉन अब्राहम ने स्वतंत्रता दिवस का दिन चुना है। जी हां, मूवी 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, इस स्वतंत्रता दिवस, वो आ रहे हैं, इंसाफ की जंग लडऩे। वेदा 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।
जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा की टक्कर किसी और के साथ नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के साथ होने वाली है। यह फिल्म भी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। 2021 में आई अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके सीक्वल को लेकर खूब बज बना हुआ है। ऐसे में पुष्पा 2 के साथ क्लैश वेदा का खेल बिगाड़ सकता है। 

Share On WhatsApp