आज के मुख्य समाचार

26-May-2024 10:22:52 pm
Posted Date

पूर्व मानसून का पहला चक्रवात: उत्तर की ओर बढ़ रहा है चक्रवात रेमल, बंगाल में मचा सकता है तबाही

कोलकाता । बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल के पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच आज रात टकराने की आशंका है। अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक तूफान उत्तर की ओर बढ़ रहा है। पूर्वी क्षेत्रीय निदेशक सोमनाथ दत्त ने बताया कि सुबह 8.30 बजे रिमल गंभीर चक्रवात उत्तर की ओर बढ़ रहा है। प्रात: 11.30 बजे उसी स्थिति में था। मौजूदा समय 95 से 105 किमी की स्पीड को बढक़र 115 किमी किमी प्रति घंटा हवा चल रही है। यह और अधिक तीव्र होगा। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में भीषण चक्रवात का स्थान बांग्लादेश के मोंगला से सीधे 310 किमी दक्षिण में है।
उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान रेमल पिछले छह घंटों के दौरान सात किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर की ओर बढ़ गया है। आज रात साढ़े आठ बजे बंगाल की उत्तरी खाड़ी में अक्षांश 19.8 डिग्री उत्तर और देशांतर 89.3 डिग्री ई के पास खेपुपारा (बांग्लादेश) से लगभग 260 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था। मोंगला (बांग्लादेश) से 310 किमी दक्षिण, सागर द्वीप समूह (पश्चिम बंगाल) से 240 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और कैनिंग (पश्चिम बंगाल) से 280 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में है।
बांग्लादेश में खेपुपारा से 260 किमी दक्षिण और दक्षिण पश्चिम सागर द्वीप से 240 किमी दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में चक्रवात दक्षिण 24 परगना के कैनिंग से 280 किमी दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में स्थित है। गंभीर चक्रवात रिमल के चक्रवात केंद्र की घूर्णन की वर्तमान गति 90 से 100 किमी है। अधिकतम 110 कि.मी भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में उत्तर की ओर बढ़ रहा है। फिलहाल समुद्र में इसकी अपनी गति 110 किमी प्रति घंटा है। मौसम विभाग ने आधी रात को इसके बंगाल के तट से टकराने की आशंका जताई है।
आधी रात को चक्रवात रेमल पश्चिम बंगाल के सागरद्वीप तथा बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच तट से टकराएगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। चक्रवात को देखते हुए कोलकाता एयरपोर्ट प्रबंधन ने दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन निलंबित कर दिया है।
वहीं, श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह में भी छह बजे से 12 घंटे के लिए सभी कार्गो और कंटेनर हैंडलिंग का काम बंद कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती की गई है। पांच टीमें स्टैंड बाय में भी रखी गई है। वहीं, बिजली बहाली के लिए भी आपातकलानी टीमों की तैनाती की गई है। सभी जगहों पर माइकिंग के माध्यम से पहले ही अलर्ट करवा दिया जा रहा है। चूंकि बंगाल की खाड़ी में पूर्व मानसून का यह पहला चक्रवात है। इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए बार-बार घोषणा की जा रही है।


21 घंटे के लिए कोलकाता एयरपोर्ट बंद; बंगाल और ओडिशा में अलर्ट जारी
पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। रेमल चक्रवात के चलते मछुआरों को समुद्र से दूर रहने को कहा गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 6 घंटे में चक्रवात और गंभीर हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी में तटरक्षक अलर्ट पर हैं। तटरक्षक लगातार बंगाल की खाड़ी में मछुआरों और नावों को सावधान कर रहे हैं कि वो आज और कल वो समुद्र में ना उतरें।
समुद्र किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण और उत्तर 24 परगना जैसे तटीय जिलों में आज और कल रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 110 से 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। नॉर्थ और साउथ परगना में 130 किमी तक ये हो सकती है। ईस्ट मिदनापुर, हावड़ा, हुगली, कोलकाता में 70-80 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ में तब्दील हो गया। आज आधी रात पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच तूफान के समुद्र तट से टकराने की आशंका है, जिससे आज और कल पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी 27-28 मई को भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
रेमल तूफान की वजह से रेल और सडक़ यातायात पर भी असर पडऩे की आशंका है। उड़ानें भी इसे बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इसकी वजह से आज दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों मिलाकर 394 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उत्तरी ओडिशा में बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा जैसे तटीय जिलों में आज और कल भारी बारिश होने की आशंका है। प्रभावित इलाकों में लोगों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। एनडीआरएफ, सेना और नेवी को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
कोलकाता हवाईअड्डे के अधिकारियों ने चक्रवात रेमल के संभावित प्रभाव को देखते हुए रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ान संचालन निलंबित करने का फैसला किया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक प्रवक्ता ने को बताया कि उड़ान निलंबन अवधि के दौरान अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों क्षेत्रों में आगमन और प्रस्थान वाली कुल 394 उड़ानें हवाईअड्डे से आने-जाने के लिए संचालित नहीं होंगी।

 

Share On WhatsApp