छत्तीसगढ़

17-Feb-2019 12:09:57 pm
Posted Date

खूंटाघाट की मुख्य नहर में दिखा मगरमच्छ

बिलासपुर , 17 फरवरी ।  खूंटाघाट की मुख्य नहर में मछुआरों ने  मगरमच्छ को देखा। इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया। उसे डेम में सुरक्षित छोड़ दिया। रतनपुर के वन परिक्षेत्र अधिकारी सीआर नेताम ने बताया मगरमच्छ आठ फीट का था। इससे पहले भी यहां कई मगरमच्छ निकल चुके हैं। अच्छी बात यह है कि ये मगरमच्छ नरभक्षी नहीं हैं। इसलिए कोई खतरा नहीं है। 

Share On WhatsApp