छत्तीसगढ़

23-May-2024 9:42:45 pm
Posted Date

छग में 12 से 15 जून के बीच आ सकता है मानसून

रायपुर। प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बुधवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद मौसम सामान्य हो गया। गुरुवार सुबह से ही आसमान में चटख धूप निकली रही। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में इस वर्ष 12 से 15 जून के मध्य मानसून आगमन की भविष्यवाणी की है। हालांकि इसके पूर्व प्री-मानसून की फुहारें भी पडऩी शुरू हो सकती हैं। 
वहीं दूसरी ओर शनिवार से नौतपा भी प्रारंभ हो जाएगा। माना जाता है कि नौतपा के 9 दिनों तक धरती जितनी अधिक तपती है, उतरा ही बेहतर मानसून रहता है। मगर इस वर्ष नौतपा ज्यादा परेशान नहीं करेगा, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में इस वर्ष मानसून का आगमन जल्द हो सकता है। केरल में 29 मई तक मानसून आगमन की संभावना है। इस लिहाज से प्रदेश में 12 से 15 मई के मध्य बस्तर के रास्ते मानसून प्रवेश कर सकता है। यदि ऐसा रहा तो प्रदेश में 5 मई के बाद से ही प्री-मानसून की बौछारें शुरू हो सकती हैं। दूसरी ओर वर्तमान में एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम, उत्तरप्रदेश से लेकर उत्तर बिहार तक बनी हुई है। वहीं एक दूसरी द्रोणिका पूर्वी उत्तरप्रदेश से मध्य प्रदेश होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है। 

 

Share On WhatsApp