आज के मुख्य समाचार

17-Feb-2019 12:02:20 pm
Posted Date

एयरो इंडिया प्रदर्शनी में बड़े पैमाने पर हिस्सा लेगा डीआरडीओ

नयी दिल्ली,17 फरवरी । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन अगले सप्ताह शुरू हो रहे एयरो इंडिया 2019 प्रदर्शनी में बड़े पैमाने पर हिस्सा लेगा और करीब 250 प्रणालियों, तकनीकों, क्रियाशील नमूनों और नवोन्मेषों का प्रदर्शन करेगा। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रदर्शनी में अंतरिक्ष और वैमानिकी से जुड़े डीआरडीओ के विभिन्न प्रौद्योगिकी समूहों के तहत 24 से अधिक प्रयोगशालाएं अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी और उपलब्धियां गिनांएगी। इसमें भाग लेने वाले समूहों में वैमानिक प्रणाली, मिसाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार प्रणाली शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि एयरो इंडिया 2019 का 12वां संस्करण 20-24 फरवरी तक बेंगलुरु के येलहंका में आयोजित किया जाएगा।

Share On WhatsApp