छत्तीसगढ़

17-May-2024 11:44:48 am
Posted Date

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय: कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 18 मई

  • जिले के 4 केन्द्रों में होगी परीक्षा, 1526 विद्यार्थी होंगे सम्मिलित  

रायगढ़।  राज्य स्तरीय, आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान द्वारा संचालित रायगढ़ जिले में 4 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 18 मई 2024 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के 4 केन्द्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार खरसिया, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चोढ़ा वि.ख.खरसिया, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बायसी वि.खं.धरमजयगढ़ एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय धरमजयगढ़ में किया गया है। जिसमें कुल 1526 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।
परीक्षा के लिए जिला नोडल अधिकारी महेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रेक्षक तहसीलदार को नियुक्त किया गया है। साथ ही परीक्षा केन्द्रों में सुव्यवस्थित आयोजन संबंधी वांछित समस्त प्रयोजनों की तैयारी हेतु एवं परीक्षा के सुचारू संचालन की संपूर्ण व्यवस्था हेतु एकलव्य के प्राचार्यों को केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

Share On WhatsApp