छत्तीसगढ़

16-Feb-2019 11:08:48 am
Posted Date

खरीदी केंद्रों से पूर्णत: उठाव में लगेंगे 17 दिन, विपणन के पास 12 दिन ही शेष

0-साढ़े 12 लाख च्ंिटल से अधिक का धान का उठाव बाकी
महासमुंद, 16 फरवरी । जिले में प्रतिदिन 75 हजार च्ंिटल धान का उठाव किया जा रहा है। वर्तमान में करीब साढ़े 12 लाख च्ंिटल धान का उठाव शेष है। इस हिसाब से खरीदी केंद्रों से पूर्णत: उठाव के लिए करीब 17 दिन लगेंगे। जबकि विपणन के पास केवल 12 दिन ही शेष है। ऐसे में निर्धारित तिथि में पूर्ण रूप से उठाव होना संभव नहीं लग रहा है। 
जिला सहकारी बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के पिरदा शाखा अंतर्गत खरोरा समिति के सिंघनपुर खरीदी केंद्र में कुल 40 हजार 338 च्ंिटल धान की खरीदी की गई थी जिसका उठाव दो दिन पहले ही पूरा हो चुका है। इसी तरह सरायपाली शाखा के केजवा समिति के जोगनीपाली खरीदी केंद्र में कुल 88 हजार 22 च्ंिटल धान की खरीदी की गई थी जिसका उठाव भी पूरा कर लिया गया है। अब तक जिले के 122 धान खरीदी केंद्र में से इन्हीं 2 खरीदी में पूर्ण रूप से धान का उठाव हो पाया है जबकि 120 खरीदी केंद्रों में 12 लाख 67 हजार 319 च्ंिटल धान उठाव के लिए शेष है। जानकारी के मुताबिक विपणन को समर्थन मूल्य में खरीदे गए धान को 28 फरवरी तक पूर्ण रूप से उठाव करना है जिसके लिए 12 दिन शेष बचा है। 
बारिश से भीगा धान
शुक्रवार देर रात हुई बारिश से कई खरीदी केंद्रों में खुले में पड़ा धान भीग गया। भीगने की वजह समय पर धान का उठाव नहीं होना है। जिले के बसना ब्लॉक में सबसे अधिक बारिश हुई है जहां के अधिकांश धान खरीदी केंद्रों में धान भीगने की खबर मिली है। इसी तरह बागबाहरा ब्लॉक के तेंदूकोना क्षेत्र के खरीदी केंद्र में भी बारिश के कारण धान भीगा है। जिले में महासमुंद ब्लॉक में कम बारिश होने से खरीदी केंद्र व संग्रहण केंद्र में रखे धान ज्यादा नहीं भीगे हैं। 
12 शाखाओं में से 7 शाखाओं में एक लाख से भी अधिक धान हुए जाम
जिला सहकारी बैंक के 12 शाखाओं में से 7 शाखाओं के खरीदी केंद्रों में 1 लाख से भी अधिक का धान जाम है। सबसे अधिक सरायपाली में 202440 च्ंिटल धान जाम है जबकि सबसे कम पिरदा शाखा में 42308 च्ंिटल धान शेष है। इसके अलावा महासमुंद में 106916, बागबाहरा में 124260, कोमाखान में 143790, पिथौरा में 158512, सांकरा में 118675, बसना में 99449 और तोरेसिंहा में 108281 च्ंिटल धान जाम है।

Share On WhatsApp