मनोरंजन

12-May-2024 12:23:37 am
Posted Date

फिल्म सवी: ए ब्लडी हाउसवाइफ का नया टीजर जारी, दिव्या खोसला कुमार का दिखा खूंखार रूप

अनिल कपूर और दिव्या खोसला कुमार की आगामी फिल्म सवी: ए ब्लडी हाउसवाइफ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।यह फिल्म 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।इससे पहले निर्माताओं ने बीते दिन सवी: ए ब्लडी हाउसवाइफ का पहला टीजर जारी किया गया था, जिसमें दिव्या का दमदार अवतार देखने को मिला।अब फिल्म का दूसरा टीजर सामने आ चुका है, जिसमें दिव्या बड़ी साजिश को अंजाम देती नजर आ रही हैं।
टीजर में दिव्या को यह कबूल करते हुए दिखाया गया है कि उनके पास 3 दिन के बाद लंदन में जेल ब्रेक की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।वे एक साधारण गृहणी हैं, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपने हाथों को खून से क्यों रंगा है? यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।फिल्म के निर्देशक की कमान अभिनय देव ने संभाली है। हर्षवर्धन राणे भी इस फिल्म अहम हिस्सा हैं।
फिल्म में दिव्या खोसला के साथ अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग लंदन में की गई है। किरदार देव की फिल्म सावी का निर्माण विशेष मनोरंजन और टी-सीरीज के बैनर मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। शिव चाना और साक्षी भट्ट सह-निर्माता के रूप में शामिल हैं। यह फिल्म एक बेहतरीन एक्शन एक्शन से भरपूर है। हालांकि, यह देखने के लिए कि एक साधारण गृहिणी के जेल से पीछे की कहानी क्या है और वह इसे कैसे प्रदर्शित करती है, इसके लिए फिल्म के रिलीज होने तक का इंतजार करना होगा। यह फिल्म 31 मई, 2024 को रिलीज होगी।

 

Share On WhatsApp