Posted Date
रायगढ़। रायगढ़ शहर के आयुष द्विवेदी अभी रायपुर में रहते हैं। वो एक पेशेवर गिटारिस्ट और म्यूजिक कंपोजर हैं। वो लोकसभा निर्वाचन में वोट डालने अपने घर वापस पहुंचे। सुबह परिवार के साथ मतदान केंद्र जाकर वोट डाला। उन्होंने कहा कि जिस पर इनग्लिंस गिटार बजाते हैं उस पर नीली स्याही लगवानी थी। यह स्याही गवाह है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में मेरा भी योगदान है। आयुष के माता-पिता ने कहा कि हमारा बेटा अपना काम छोड़ कर वोट डालने आया। युवा जागरूक हो रहे हैं, अपनी जिम्मेदारी समझ रहे हैं। यह देखकर अच्छा लगता है। आयुष ने दूसरों से भी मतदान की अपील की है।
Share On WhatsApp