छत्तीसगढ़

16-Feb-2019 11:04:01 am
Posted Date

प्रदेश में दो वर्ष में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण के लिए छपाई में 33 करोड़ से अधिक राशि खर्च

रायपुर, 16 फरवरी । प्रदेश में वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण के लिए छपाई कार्य में कुल 33 करोड़ से अधिक राशि व्यय हुआ है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विधानसभा में आज कांग्रेस सदस्य अरूण वोरा के प्रश्रों के जवाब में इसकी जानकारी दी। 
प्रश्रकाल में आज कांग्रेस सदस्य श्री वोरा ने प्रदेश में नि:शुल्क पाठ्यक्रमों के वितरण से संबंधित मामला उठाया। श्री वोरा के प्रश्रों के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री टेकाम ने कहा कि शैक्षणिक वर्ष 2016-17 की नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण के लिए छपाई का कार्य कुल 26 मुद्रकों को आवंटित किया गया था, जिसमें कुल राशि 16 करोड़ 73 लाख 5 हजार 6 सौ 6 रूपए व्यय हुआ। मुद्रकों को प्राप्त न्यूनतम दर (एल-1 दर) के आधार पर मुद्रण कार्य आवंटित किया गया है। इसी प्रकार शैक्षणिक वर्ष 2017-18 की नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण के लिए छपाई का कार्य कुल 28 मुद्रकों को आवंटित किया गया था, जिसमें कुल राशि 16 करोड़ 81 लाख 70 हजार 7 सौ 76 रूपए मात्र व्यय हुआ। मुद्रकों को प्राप्त न्यूनतम दर (एल-1 दर) के आधार पर मुद्रण कार्य आवंटित किया गया है। मंत्री ने यह भी बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2016-17 को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों की छपाई के लिए कागज की खरीदी का आदेश कुल 04 मिलों को दिया गया था, जिसमें कुल 73 करोड़ 60 लाख 99 हजार 9 सौ 19 रूपए मात्र व्यय हुआ। राष्ट्रीय निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर (एल-1 दर) के आधार पर कार्य आदेश दिया गया है। फर्मवार जानकारी प्रपत्र-स में संलग्र है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2017-18 की नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों की छपाई के लिए कागज की खरीदी का आदेश कुल 05 मिलों को दिया गया था। जिसमें कुल 71 करोड़ 68 लाख 3 हजार 9 सौ 13 रूपए व्यय हुआ। राष्ट्रीय निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर (एल-1 दर) के आधार पर कार्य आदेश दिया गया है। मंत्री ने यह भी बताया कि नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण के लिए छपाई कार्य हेतु एवं कागज क्रय करने हेतु निगम द्वारा राष्ट्रीय स्तर की निविदा जारी की गई। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों के आंतरिक पृष्ठ के मुद्रण में 70 जीएसएम मैपलिथो वर्जिन पल्प ऑफ वुड रील कागज एवं कव्हर पृष्ठ के मुद्रण में 220 जीएसएम कोटेड बोर्ड कव्हर कागज का उपयोग किया गया है। कागज क्रय हेतु किसी भी फर्म को अग्रिम भुगतान नहीं किया गया।

Share On WhatsApp