आज के मुख्य समाचार

16-Feb-2019 10:51:35 am
Posted Date

ट्रम्प ने खर्च एवं सीमा सुरक्षा कानून पर हस्ताक्षर किये

वाशिंगटन,16 फरवरी । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा पारित खर्च एवं सीमा सुरक्षा कानून पर हस्ताक्षर किये। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने इसकी पुष्टि की।
राष्ट्रपति की मंजूरी संघीय सरकार के एक और आंशिक बंद के लिए निर्धारित आधी रात की समयसीमा से कुछ घंटे पहले दी गयी। 333 अरब अमेरिकी डॉलर का बिल संघीय सरकार को सितंबर के अंत तक खोलने की अनुमति देता है। सीनेट और सदन ने गुरुवार को इस विधेयक को अलग से पारित किया है। इसमें अमेरिका-मैक्सिको की सीमा पर दीवार के साथ भौतिक अवरोध के लिए 1.375 अरब डॉलर शामिल हैं लेकिन श्री ट्रम्प ने पहले सीमावर्ती दीवार अभियान वादे के लिए 5.7 अरब डॉलर की मांग की थी। ट्रम्प ने शुक्रवार को राष्ट्रीय आपातकाल की भी घोषणा की जो उन्हें सीमा पर दीवार का विस्तार करने के लिए कई अरब डॉलर पुनर्निर्देशित करने की शक्ति देता है। आपातकालीन घोषणा ने हालांकि तुरंत ही कानूनी और पक्षपातपूर्ण लड़ाई का एक नया दौर शुरू कर दिया।

Share On WhatsApp