छत्तीसगढ़

05-Apr-2024 5:55:32 pm
Posted Date

मुखबीरी बताकर नक्सलियो ने की ग्रामीण की हत्या

मोहला-मानपुर।  जिले के मानपुर ब्लॉक के  सीता गांव थाना क्षेत्र के पिटेमेटा गांव में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में एक आदिवासी की हत्या कर दी है तथा  मृतक के शव के पास पर्चे फेंके हैं।  इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार जिले के मानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पिटेमेटा में तीन सशस्त्र नक्सलियों ने अपने घर में सो रहे आदिवासी प्रेम सिंह घावडे को उठाया और अपने साथ ले गए। घटना को समय घर पर प्रेम सिंह के वृद्ध पिता मानसाय थे जिनके मिन्नतें करने के बाद भी नक्सली प्रेमसिंह को ले गये। कुछ देर बाद प्रेमसिंह के पिता अन्य ग्रामीणों के साथ नक्सलियों के गए रास्ते में पहुंचे तो गांव के स्कूल से कुछ दूर औंधी जाने वाले कच्चे मार्ग में प्रेमसिंह का शव मिला। इसके अलावा शव के उपर और आसपास बड़ी संख्या में आरकेबी डिवीजन के हवाले से जारी पर्चे फेंके गए थे।  इसमें मृतक प्रेम सिंह को पुलिस मुखबिर बताते हुए जन अदालत में उसकी हत्या किए जाने की बात लिखी गई है। वहीं पर्चों में कांग्रेस-भाजपा समेत राजनीतिक पार्टियों को मार भगाओ जैसे नक्सल आह्वान भी लिखे हुए थे। साथ ही पुलिस मुखबिरों को जनता और संगठन से माफ ी मांगते हुए मुखबिरी छोडऩे अन्यथा मौत की सजा पाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना के करीब 12 घंटे बाद पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मानपुर मुख्यालय भेज दिया है। वहीं पर्चों को भी जब्त कर लिया है। 

 

Share On WhatsApp