छत्तीसगढ़

13-Feb-2019 10:44:07 am
Posted Date

राजिम माघी पुन्नी मेला 2019 के आयोजन के लिए 5 अधिसूचनाएं जारी

रायपुर, 13 फरवरी । राजिम माघी पुन्नी मेला 2019 के आयोजन हेतु शासन द्वारा 5 अधिसूचनाएं जारी की गई है। मेला आयोजन अवधि:- माघी पूर्णिमा 19 फरवरी से महाशिवरात्रि 04 मार्च 2019 राजिम माघी पुन्नी मेले का आयोजन किया जाएगा। मार्गदर्शक केन्द्रीय समिति:- संरक्षक  भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्ष  ताम्रध्वज साहू मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अलावा 51 सदस्यों की केन्द्रीय समिति का गठन किया गया है।
समिति में विशिष्ट सदस्य के रूप में  रविन्द्र चौबे मंत्री जल संसाधन विभाग,  मोहम्मद अकबर मंत्री परिवहन, वन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग  गुरू रूद्र कुमार मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,  रमेश बैस सांसद,  चंदूलाल साहू सांसद,  धनेन्द्र साहू विधायक अभनपुर,  अमितेष शुक्ल विधायक राजिम,  बृजमोहन अग्रवाल विधायक रायपुर दक्षिण,  अजय चंद्राकर विधायक कुरूद,  डमरूधर पुजारी जी, विधायक बिन्द्रनवागढ़, लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद,  संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक राजिम, अध्यक्ष-जनपद पंचायत, अध्यक्ष-जनपद पंचायत मगरलोड, अध्यक्ष-जनपद पंचायत अभनपुर, अध्यक्ष-नगर पालिका परिषद् गोबरा नवापारा, अध्यक्ष-नगर पंचायत राजिम,  राज महन्त रामसुंदर दास महाराज, पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष श्रीराजीव लोचन ट्रस्ट कमेटी राजिम, संत गोवर्धन शरण दास महाराज, सिरकट्टी आश्रम पाण्डुका, प्रमुख-संत विचार साहेब, कबीर मंदिर नवापारा, कमल भाई अडिय़ा, अध्यक्ष महाप्रभु वल्लभाचार्य प्रकाट्य बैठक चम्पारण, रमेश पहाडिय़ा नवापारा, श्याम किशोर शर्मा नवापारा, लीलाराम साहू नवापारा, मुख्य सचिव छत्तीसढ़ शासन विशिष्ट सदस्य, विशिष्ट सदस्य सचिव धर्मस्व सचिव, सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, आयुक्त रायपुर संभाग, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व रायपुर, प्रबंध संचालक छ.ग. पर्यटन मंडल को बनाया है तथा सदस्य के रूप में रतीराम साहू नवापारा, जीत सिंग नवापारा, धनराज मध्यानी नवापारा, रामकुमार गोस्वामी राजिम, ताराचंद मेघवानी राजिम, बैशाखू राम साहू राजिम, सुलक्ष्मी साहू, कलेक्टर रायपुर-धमतरी-गरियाबंद, पुलिस अधीक्षक रायपुर-धमतरी-गरियाबंद, डी.ई. विद्युत मंडल, व्-ड सी.एस.सी.डी.सी.एल. नवापारा राजिम/धमतरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर-धमतरी-गरियाबंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका परिषद् गोबरा-नवापारा, नगर पंचायत राजिम, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, संभाग-3 रायपुर-धमतरी-गरियाबंद, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग, रायपुर-धमतरी-गरियाबंद, कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुर-धमतरी-गरियाबंद, सहायक परिवहन आयुक्त रायपुर, खाद्य नियंत्रक रायपुर, अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग राजिम-धमतरी, गिरीश बिस्सा, ओएसडी एवं सदस्य सचिव स्थानीय समिति बनाए गए हैं।
मेलाधिकारी:- आयुक्त रायपुर संभाग को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी:-  राजिम माघी पुन्नी मेला हेतु रायपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नियुक्त किया गया है। 
आयोजक स्थानीय समिति:- राजिम माघी पुन्नी मेला के कार्यों के सम्पादन हेतु स्थानीय समिति का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, सदस्य सचिव ओएसडी संस्कृति गिरीश बिस्सा को बनाया गया है। समिति में सदस्य के लिए संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व, एस.एस.सी. केरकट्टा उप संचालक, जे.आर. भगत उपसंचालक संस्कृति एवं पुरातत्व, श्रीरंग पाठक उपमहाप्रबंधक, (वित्त) छत्तीसगढ़ पर्यटन मडल, उमेश मिश्रा सहायक संचालक राजभाषा आयोग, राकेश तिवारी लेखापाल छ.ग राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्या., आशीष वर्मा पर्यटन अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, युगल तिवारी अनुवादक संस्कृति विभाग, शिवदीन दुबे संस्कृति विभाग बनाए गए हैं। 

Share On WhatsApp