मनोरंजन

08-Mar-2024 1:28:29 am
Posted Date

कृति सैनन और काजोल की दो पत्ती का टीजर जारी, रहस्य-थ्रिलर से भरपूर है फिल्म

भारतीय सिनेमा की जानी-मानी लेखिका और निर्माता कनिका निर्देशक में रूप में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं।इन दिनों वह अपनी पहली निर्देशित फिल्म दो पत्ती को लेकर चर्चा में, जिसमें काजोल और कृति सैनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।दो पत्ती कृति के होम प्रोडक्शन ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स की पहली फिल्म है।अब दो पत्ती का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें काजोल सच और सबूत के बीच एक असामान्य मामले को सुलझाती हुईं नजर आ रही हैं।
दो पत्ती ने काजोल पहली बार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। दो पत्ती एक रहस्य थ्रिलर है, जिसमें काजोल और कृति के अलावा तन्वी आजमी भी अभिनय करती नजर आएंगी। शहीर शेख भी दो पत्ती की स्टारकास्ट से जुड़ गए हैं।साल 2015 में आई फिल्म दिलवाले के बाद यह काजोल और कृति के बीच दूसरा सहयोग है।
टीजर की शुरुआत में ऊपर से खूूूूबसूरत मनाली का मंजर है। फिर काजोल को बाइक चलाते दिखाया गया है। वह इसमें एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभा रही है। पूरे टीजर में वॉइसओवर में वह जीवन में गलत और सही स्थितियों के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं।
हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन को इसमें ग्लैमरस और ग्रे शेड्स में दिखाया गया है।
टीजर से यह पता लगाना मुश्किल है कि फिल्म की कहानी क्या है, लेकिन देखने से यह थ्रिलर मूवी लग रही है।
फिल्म के कुछ डायलॉग भी टीजर में हैं। एक में काजोल कहती है, जब सच और सबूूत आपस में भिड़ जाए तो क्या करना चाहिए।
जिस पर कृति सेनन को कहते हुए सुना जा सकता है, वही करना चहिए जो दिल कहेे, पर सबसे बड़े घोखे न साला दिल ही देता है।

 

Share On WhatsApp