आज के मुख्य समाचार

06-Mar-2024 2:17:58 am
Posted Date

कृषि पर खर्च होंगे 13,784 करोड़, वित्त मंत्री बोले-किसानों को मिलती रहेगी मुफ्त बिजली

चंडीगढ़  ।  पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कुल 2.04 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। इसमें आने वाले लोकसभा, निकाय व पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर ही सारे ऐलान किए जा सकते हैं। किसी नए टैक्स की उम्मीद नहीं है।
खेतीबाड़ी के लिए 13,784 करोड़ का बजट पास किया है। इसमें गन्ना किसानों को 467 करोड़ की राशि रिजर्व रखी है। वहीं, अगले साल के लए 390 करोड़ की राशि का इंतजाम किया गया है। वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा जारी रहेगी। इसके लिए 9.30 करोड़ रुपए का बजट रिजर्व रखा गया है।
वहीं राज्य में शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए सरकार इस साल 16 हजार 987 करोड का बजट रखा है। ये पूर्ण बजट का 11.5 फीसदी है। इसमें स्कूल ऑफ एमिनेंस की तरफ खास ध्यान दिया जा रहा है। बजट में उच्च शिक्षा के लिए सरकार ने 80 करोड़ रिजर्व रखे गए है। वजीफा स्कीम के लिए छह करोड़, सैनिटरी नैपकिन के लिए पांच करोड़ रखे गए है। तकनीकी शिक्षा के लिए 525 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है।

 

Share On WhatsApp