आज के मुख्य समाचार

13-Feb-2024 4:18:50 am
Posted Date

गोमती नदी में मछली पकड़ते समय दो लोग डूबे, -एक क शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

मिल्कीपुर-अयोध्या । गोमती नदी में मछली पकडऩे आए दो लोगों की डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक युवक का शव बरामद कर लिया तथा दूसरे व्यक्ति की खोजबीन जारी है। थाना कुमारगंज देवगांव चैकी क्षेत्र के फजलपुर गांव निवासी राम किशोर पुत्र सजाऊ गांव के ही राममिलन पुत्र राम आनंद के साथ गांव के पास से गुजरी गोमती नदी में रविवार की शाम करीब 6:00 बजे मछली का शिकार करने के लिए इदिलपुर घाट पर गए थे। काफी रात बीतने के बाद जब वापस नहीं आए तो परिजन खोजते हुए घाट पर पहुंचे और आवाज लगाई लेकिन कोई पता नहीं लग सका। परिजनों के कहने पर ग्रामीण जब उस नाव की खोज करने लगे जिस नाव से दोनों लोग शिकार कर रहे थे। तो वह नाव रात करीब 8 बजे सत्थिन पुल के पास मिली नाव से मोबाइल बरामद हुआ।  जिसके बाद ग्रामीणों ने शंका व्यक्त किया की नदी में ही डूब गए है। पूरी रात लोग खोजबीन करते रहे जब कहीं पर कोई पता नहीं लग सका तो परिजनों ने घटना की जानकारी सुबह पुलिस चैकी प्रभारी देवगांव अभिषेक त्रिपाठी को दी।  मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे चैकी प्रभारी ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोपहर बाद राममिलन का शव नदी से बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि राममिलन पुत्र राम आनंद उम्र करीब 30 वर्ष का शव नदी से बरामद हो गया है। पोस्टमार्टम को भेजने के लिए विधिक कार्यवाही की जा रही है। तथा दूसरे व्यक्ति राम किशोर निषाद पुत्र सजाऊ की तलाश गोताखोरों से कराई जा रही है। मृतक के परिजनों का कहना है कि हम लोगों के पास खेती के लिए जमीन भी नहीं है, ना कहीं से कोई आय का स्रोत है, नदी से मछलियों का शिकार करके उनकी बिक्री करते हैं उसी से घर का खर्च चलता था। अब हम लोगों को कौन देखेगा। मृतक राम मिलन अपनी बहन की शादी भी ठान रखी थी, जिसकी तैयारी भी चल रही थी। उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह का कहना है कि मृतक राममिलन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही रामकिशोर के शव की खोज के लिए गोताखोरों को लगाया गया है।

 

Share On WhatsApp