आज के मुख्य समाचार

12-Feb-2024 5:23:51 am
Posted Date

पंजाब पुलिस ने किया लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, हथियारों सहित पांच गिरफ्तार

राजपुरा  )। राजपुरा पुलिस ने अंतर राज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपितों को काबू किया है। आरोपितों से तीन पिस्तौल, मैगजीन के अलावा जाली नंबर वाली कार भी बरामद की है। आरोपितों की पहचान दिल्ली निवासी प्रिंस नागी, राजन बिष्ट, आरिफ बली उर्फ आरिफ, विक्की, मोहम्मद साहिल के रूप में हुई है। आरोपितों पर अलग-अलग स्थानों पर करीब बीस केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपित नेशनल हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। यह गैंग जालंधर व लुधियाना में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले थे। आरोपितों की पंजाब, दिल्ली व हरियाणा पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। यह उत्तर भारत के प्रदेशों में हाईवे पर लोगों को अपना शिकार बनाता था। इस गिरोह के पांच सदस्यों को पटियाला के राजपुरा हाईवे से शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। इस संबंधी एसपी योगेश शर्मा ने बताया कि राजपुरा के डीएसपी विक्रमजीम सिंह बराड़ के नेतृत्व में सिटी राजपुरा थाना के एसएचओ प्रिंसप्रीत सिंह भट्टी ने छीनाझपटी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरोह के मास्टरमाइंड प्रिंस और राजन हैं, इनका गिरोह दूसरे राज्यों तक फैला हुआ था।

Share On WhatsApp