मनोरंजन

09-Feb-2024 4:15:22 am
Posted Date

जॉन अब्राहम की मास एक्शन फिल्म वेदा का एलान, सामने आया फस्र्ट लुक, 12 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

हीरो को मौत के घाट उतारने की कोशिश करने वाले जॉन अब्राहम अब रक्षक बनकर हीरोइन को बचाते हुए दिखाई देंगे। जॉन को आखिरी बार शाह रुख खान की फिल्म पठान में एक्स एजेंट के रूप में देखा गया था। अब वह निखिल आडवाणी की आगामी फिल्म में धुआंधार एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं।
जॉन अब्राहम ने अपने चाहने वालों को सरप्राइज देते हुए एक पोस्ट किया। आज उनकी आगामी फिल्म वेदा की अनाउंसमेंट हुई है। काफी समय से चर्चा थी कि जॉन अब्राहम एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। तब से जॉन और शरवरी की फिल्म की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब थे। अब फाइनली इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है।
जॉन अब्राहम की नई फिल्म वेदा की अनाउंसमेंट एक शानदार पोस्टर के साथ की गई है। फिल्मफेकर निखिल आडवाणी ने सोशल मीडिया पर वेदा का धांसू पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के जरिए जॉन और शरवरी का दमदार फर्स्ट लुक रिवील किया गया है। इसमें दोनों का आधा चेहरा नजर आ रहा है। जॉन की आंखों में तेज गुस्सा है, तो वहीं शरवरी के आंखों में गुस्से के साथ आंसू भी है। वह अभिनेता के पीछे खड़ी हैं।
इस पोस्टर के साथ निखिल आडवाणी ने कैप्शन में लिखा, वेदा। इसके लिए इंतजार करिए। उसे एक रक्षक की जरूरत है। उसे एक हथियार मिल गया है। फिल्ममेकर ने सिर्फ दमदार पोस्टर ही नहीं, बल्कि फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। यह फिल्म इसी साल 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
वेदा में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ के अलावा स्त्री अभिनेता अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है, जबकि कहानी असीम अरोड़ा ने लिखी है। जॉन अब्राहम ने अभिनय के साथ फिल्म का निर्माण भी किया है।

 

Share On WhatsApp