आज के मुख्य समाचार

05-Feb-2024 4:09:33 am
Posted Date

भारतीय महिला क्रिकेट टीम कैप्टन हरमनप्रीत बनीं डीएसपी, सीएम भगवंत मान ने 11 खिलाडिय़ों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को उन 11 खिलाडिय़ों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिन्होंने 40 साल बाद हॉकी में देश के लिए कांस्य पदक जीता था और क्रिकेट और शॉट पुट के क्षेत्र में नाम रोशन किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसके कारण उन्होंने अपने सरकारी आवास में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन इस कार्यक्रम के माध्यम से करने का फैसला लिया है।
सीएम ने कहा कि पहले लोग हॉकी खेल के प्रति उदासीन थे, जबकि यह देश का राष्ट्रीय खेल था। लेकिन अब सरकार ने देश और राज्य दोनों में खेल का प्राचीन गौरव बहाल कर दिया है। 11 खिलाडिय़ों में 9 हॉकी से, 1 क्रिकेट से और 1 शॉट पुट से शामिल हैं। जिन्हें पंजाब सिविल सर्विसेज (पीसीएस) और पंजाब पुलिस सर्विस (पीपीएस) के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, वरुण कुमार, शमशेर सिंह और शॉटपुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को ष्ठस्क्क नियुक्त किया गया। वहीं हॉकी खिलाड़ी रुपिंदरपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और गुरजंट सिंह पंजाब सिविल सर्विसेज में सेवाएं निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ‘रिवर्स माइग्रेशन’ की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। विदेशों में बसे युवा पंजाब में सरकारी नौकरियां पाने के लिए वापस आ रहे हैं।
अब आज की पहल से खेल के क्षेत्र में भी यही ‘रिवर्स ट्रेंड’ शुरू होगा। अन्य राज्यों के शीर्ष खिलाड़ी राज्य सरकार का हिस्सा बनने के लिए कतार में लगेंगे। सीएम मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पंजाब हर क्षेत्र में देश भर में अग्रणी राज्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि जिस तरह प्रतिष्ठित शहीदों को भारत रत्न पुरस्कार देने से इस पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, उसी तरह राज्य सरकार खिलाडिय़ों को सम्मानित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा कि ये महान शहीद वास्तव में इस पुरस्कार के हकदार हैं। उन्होंने देश को विदेशी चंगुल से मुक्त कराने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। इसी तरह, सीएम मान ने कहा कि प्रसिद्ध खिलाडिय़ों को ये नौकरियां देने से इन नौकरियों का मूल्य बढ़ जाता है।

 

Share On WhatsApp