आज के मुख्य समाचार

03-Feb-2024 3:07:04 am
Posted Date

अमेरिका जाने के इच्छुक भारतीयों के लिए बुरी खबर : एच-1बी, ईबी-5 और एल-1 वीजा फीस में हुई बढ़ोतरी

न्यूयार्क।  अमेरिका जाने के इच्छुक भारतीयों के लिए बुरी खबर है। अमेरिका ने एच-1बी, ईबी-5 और एल-1 वीजा की फीस में भारी बढ़ोतरी कर दी है। 2016 के बाद पहली बार फीस बढ़ाई जा रही है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2024 से लागू होगी। नया एच-1बी आवेदन वीज़ा शुल्क, जो ढ्ढ-129 से है, $460 से बढ़ाकर $780 कर दिया है। एच-1बी रजिस्ट्रेशन अगले साल से 10 डॉलर से बढक़र 215 डॉलर हो जाएगा।  एल-1 वीजा का शुल्क 460 डॉलर से बढ़ाकर 1,385 डॉलर कर दिया गया है और निवेशक वीजा के रूप में लोकप्रिय ईबी-5 वीजा का शुल्क 3,675 डॉलर से बढक़र 11,160 डॉलर हो गया है।
इस प्रोग्राम को 1990 में अमेरिकी सरकार ने शुरू किया था। इसके तहत उन विदेशी निवेशकों को अमेरिका में स्थायी निवास दिया जाता है, जो वहां कम से कम पांच लाख डॉलर का निवेश करते हैं और कम से कम 10 अमेरिकी लोगों को रोजगार देने में मदद करते हैं। लेकिन यह निवेश अमेरिकी सरकार की अधिकृत एजेंसियों के जरिए से होना चाहिए।
एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है। एच1बी वीजा आमतौर पर उन लोगों को दिया जाता है जो अमेरिका में काम करने के लिए जाते हैं। ये वीजा अमेरिकी कंपनियों में काम करने वाले ऐसे कुशल कर्मचारियों को रखने के लिए दिया जाता है जिनकी अमेरिका में कमी है। इसके बाद उसे ग्रीन कार्ड दिया जाता है। इस वीजा की वैलिडिटी छह साल की होती है।

 

Share On WhatsApp