छत्तीसगढ़

07-Feb-2019 10:18:35 am
Posted Date

कलेक्टर की सफलता उसके अधिकारी-कर्मचारियों से : मो. हक

० कलेक्टोरेट परिवार ने दी भावभीनी विदाई
कोरबा 7 फरवरी। जिले के निवर्तमान कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक ने जिले में अपनी पदस्थापना के दौरान शासकीय कर्तव्यों के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रेय दिया है। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मो. कैसर अब्दुल हक को उनके शासकीय रूप से स्थानांतरण पर कलेक्टोरेट परिवार के सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। 
इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी अधिकारी, कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कलेक्टर अकेला ही सब कुछ नहीं कर सकता। कलेक्टर अपने अधिकारी और कर्मचारियों के साथ एक संस्था के रूप में संयुक्त प्रयास कर ही जनहित के कार्यों को सफफलतापूर्वक पूरा कर सकता है। एक प्रशासक के रूप में कोरबा जिले में उनकी नियुक्ति उनके सेवाकाल में अविस्मरणीय रहेगी। कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को शासकीय कार्यों के निर्वहन में मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विधानसभा निर्वाचन के समय सभी जिला अधिकारियों और कर्मचारियों की सकारात्मक भूमिका और कठिन परिश्रम की भी सराहना की। मो. हक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उन्हें नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।
विदाई समारोह में अपर कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने कलेक्टर मो. हक को सरल और मृदुभाषी प्रशासक बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में शासकीय कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने की एक नई विधा का ज्ञान हुआ है। अपने महाततों पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कठिन से कठिन काम को भी पूरी निष्ठा से निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की सीख उन्हें कलेक्टर मो.हक से ही मिली है। सभी डिप्टी कलेक्टरों और जिला अधिकारियों ने भी मो.हक को हमेशा शांत रहकर कठिन से कठिन परिस्थितियों में आसान राह निकालने वाला प्रशासक कहा। 

Share On WhatsApp