Posted Date
करण जौहर का सबसे चर्चित रियलिटी शो कॉफी विद करण अपने 8वें सीजन के साथ सुर्खियों में छाया हुआ है।शो में अब तक कई जोडिय़ां नजर आ चुकी हैं, जिन्होंने समझदारी से करण के सवालों का सामना किया।अब कॉफी विद करण 8 का नया प्रोमो सामने आ चुकी है।इस सप्ताह करण के सवालों का सामना अभिनेत्री जाह्नवी कपूर करने वाली हैं। इस दौरान जाह्नवी के साथ उनकी बहन और अभिनेत्री खुशी कपूर भी मौजूद रहेंगी।
सामने आए प्रोमो वीडियो में करण, खुशी और जाह्नवी से ढेर सारी बातें करते नजर आ रहे हैं।करण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कॉफी विद करण 8 का नया प्रोमो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हम कपूर बहनों के साथ नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। पहली बार बहनों की जोड़ी को कॉफी विद करण 8 के नवीनतम एपिसोड में देखें।यह एपिसोड गुरुवार (4 जनवरी) को डिज्नी+हॉटस्टार पर आएगा।
Share On WhatsApp