छत्तीसगढ़

05-Feb-2019 11:33:26 am
Posted Date

नागरिक सुरक्षित एवं नियंत्रित चले तथा यातायात नियमों का पालन करें-कलेक्टर यशवंत कुमार

कलेक्टर ने किया सडक़ सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ 
रायगढ़। कलेक्टर यशवंत कुमार ने आज पुलिस सामुदायिक भवन में सडक़ सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक दिन में 77 हजार लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रायगढ़ पुलिस बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग का एक प्रमुख कार्य टै्रफिक पुलिसिंग है। जहां सडक़ों में जाम रोकने के लिए टै्रफिक पुलिस द्वारा विशेष कार्य किए जाते है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक सुरक्षित एवं नियंत्रित चले तथा बेल्ट लगाए एवं हेलमेट पहने। इन महत्वपूर्ण बातों की उपेक्षा करने के गंभीर परिणाम सामने आते है। 
कलेक्टर यशवंत कुमार ने कहा कि जितनी बीमारी से मृत्यु नहीं होती उतनी मृत्यु सडक़ दुर्घटना में हो जाती है। उन्होंने कहा कि तेज गति से गाड़ी न चलाएं एवं यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि टै्रफिक पुलिस जब टै्रफिक नियमों की सख्ती करें तो हमें इसे समझने की आवश्यकता है, क्योंकि यह नागरिकों के हित में है। उन्होंने कहा कि बे्रकर सांईटेफिक ढंग से बने होने चाहिए ताकि दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि शाम को जाम होते ही पुलिस के जवान, टै्रफिक पुलिस नियंत्रित करते है एवं दुर्घटना से बचाव करते है। उन्होंने इस जागरूकता अभियान के लिए पुलिस प्रशासन को बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने हेलमेट रैली को झण्डा दिखाकर रवाना किया। 
पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने कहा कि नागरिकों द्वारा गाड़ी ओव्हरटेक करने तथा शराब पीकर गाड़ी चलाने से अधिक दुर्घटनाएं होती है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का स्वयं पालन करें तथा मित्र एवं परिवारों को भी बताए। धीमे चले ओव्हरटेक न करें, लाईसेंस धारण करें तथा शराब पीकर गाड़ी न चलाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लगातार इस तरह के जागरूकता अभियान चलाते रहेंगे। बेहतर यातायात व्यवस्था रायगढ़ को देने का प्रयास करेंगे। 
नगर निगम के सभापति सलीम नियारिया ने कहा कि नगर निगम पुलिस प्रशासन एवं यातायात की टीम हफ्ते में एक दिन सडक़ के प्रमुख मार्गो में निकले तथा जाम से मुक्ति दिलाने का  कार्य करें। उन्होंने यातायात सप्ताह की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। सीएसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि केवल कुछ असावधानी के कारण लोगों की मृत्यु हो जाती है, यह उनके बच्चों एवं परिजनों के लिए दुखदायी होता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों से निवेदन किया कि स्वयं सुरक्षित रहे एवं परिवार को भी सुरक्षित रखें। इस अवसर पर डीएसपी राजकुमार मिंज ने प्रतिवेदन का वाचन किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रतिवर्ष 14500 सडक़ दुर्घटना होती है जिसमें से 4000 लोग मारे जाते है एवं 13000 लोग गंभीर रूप से घायल होते है। उन्होंने बताया कि देश में प्रतिवर्ष लगभग 5 लाख सडक़ दुर्घटना होती है। 

जिसमें 1 लाख 46 हजार से अधिक लोग मारे जाते है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है। 
इस अवसर पर अतिथियों ने सडक़ सुरक्षा निर्देशिका पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर टै्रफिक पुलिस से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी कलेक्टर ने किया। जिसमें टै्रफिक राडार गन विथ ऑटोमेटिक सिग्नल रिकार्डर के माध्यम से वाहनों की गति मापकर गति एवं वास्तविक चित्र प्रदान किया जाता है तथा चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों के चित्र भी प्रदर्शित किए गए थे। वहीं टै्रफिक से संबंधित राईडिंग टे्रनर, सिग्नल एवं अन्य सामग्री प्रदर्शनी में थी।  इस मौके पर आशीष गोयल, नरेश शर्मा सहित अन्य नागरिक तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने तथा कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य राजेश डेनियल ने किया। 

Share On WhatsApp