छत्तीसगढ़

01-Feb-2019 12:56:20 pm
Posted Date

कलेक्टर ने किया सखी वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण

रायगढ़/ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आज केलो विहार स्थित सखी वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने घरेलू हिंसा, भटकती अवस्था, लापता एवं अन्य समस्याओं से संबंधित प्रकरणों एवं फाइल की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा सभी प्रकरणों में फालोअप लेते रहें। बायोमीट्रिक व्यवस्था एवं कम्प्यूटर के लिए इंटरनेट कनेक्शन ठीक रखें। उन्होंने कम्प्यूटर में दर्ज प्रकरणों का अवलोकन किया और सेंटर में आश्रय कक्ष एवं काऊसिलिंग का भी निरीक्षण किया। 
कलेक्टर ने महिला संरक्षण श्रीमती चैताली राय विश्वास से न्यायालयीन एवं पुलिस कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पीडि़त महिलाओं के काऊंसिलिंग के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती राय ने बताया कि भटकती अवस्था में मिलने वाली महिलाओं को 5 दिन आवश्यकतानुसार सखी वन स्टॉप सेंटर मेंं आश्रय दिया जाता है एवं उनका इलाज कर देशभर में पतासाजी कर परिवार वालों के सुपुर्द किया जाता है। जिनके परिजन नहीं है ऐसी पीडि़त महिलाओं नारी निकेतन भेजा जाता है। जो मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला होती हैं उनके चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र के आधार पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (मजिस्ट्रेट) के आदेश पर मानसिक उपचार केन्द्र सेन्दरी बिलासपुर में भर्ती कराया जाता है। वहां ठीक हो जाने वाली महिलाओं का पुनर्वास कराया जाता है। श्रीमती राय ने बताया कि बच्चों से संबंधित प्रकरणों को बाल कल्याण समिति में भेज दिया जाता। इस अवसर पर कलेक्टर ने घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, बाल यौन शोषण, बाल विवाह, मानसिक प्रताडऩा, भटकती अवस्था, गुमशुदगी, दहेज प्रताडऩा एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। महिला संरक्षण अधिकारी ने बताया कि मार्च 2017 से 21 जनवरी 2019 तक कुल 652 प्रकरण दर्ज किए गए है जिनमें से 575 निराकरण किए गए है। सखी वन स्टाप सेंटर में अब तक 238 महिलाओं को तथा 71 बच्चों को आश्रय दिया जा चुका है। कलेक्टर ने सेंटर में किए जा रहे कार्यों सराहना की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री टी.जाटवर उपस्थित थे। 

Share On WhatsApp