0 उप मुख्यमंत्री सिंहदेव, सहित 8 मंत्री हारे, नेता प्रतिपक्ष भी पराजित
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तमाम पूर्वानुमानों को ध्वस्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत से जीत हासिल कर ली। भाजपा ने 53 सीट जीतीं जबकि पिछले चुनाव में 68 सीटें जीतने वाली कांग्रेस महज 35 सीट पर थम गई। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी अपना खाता खोलते हुए पाली-तानखार से जीत दर्ज की है साथ ही बहुजन समाज पार्टी ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं इस चुनाव में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री मोहम्मद अकबर, मोहन मरकाम, अमरजीत भगत,शिव डहरिया,रविन्द्र चौबे,ताम्रध्वज साहू तथा जयसिंह अग्रवाल चुनाव हार गए। भाजपा की ओर से चुनाव हारने वाले दिग्गजों में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय,पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर शामिल हैं। भाजपा ने सरगुजा और बस्तर संभाग में जबरदस्त जीत हासिल की। रायपुर जिले की सीटों पर भी भाजपा का वर्चस्व स्थापित हुआ है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दीवाली मनाई जा रही है तो कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सन्नाटा पसरा हुआ है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, चुनाव सह प्रभारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन आज दोपहर बाद विशेष विमान से रायपुर पहुंच गए। सुबह आरंभिक रुझान कांग्रेस की बढ़त के साथ शुरू हुए थे लेकिन दोपहर तक भाजपा ने बाजी पलटने का संकेत दिया और इसके बाद आगे बढ़ती चली गई। शाम तक भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। कई सीटों पर भारी कश्मकश की स्थिति रही। रायपुर की सभी सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है।
देर शाम तक मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के अरूण साव ने लोरमी से कांग्रेस के थानेश्वर साहू को 45,891 मतों से हराया। रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को 67,851 मतों से हराया। रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस को कुलदीप जुनेजा को 23054 मतो से हराया। कवर्धा से विजय शर्मा ने कांग्रेस के मोहम्मद अकबर को 39,665 मतो से हराया। पत्थलगांव से गोमती साय ने कांग्रेस के रामपुकार सिंह को मात्र 255 मतो से हराया।
तथा भरतपुर-सोनहत से केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणूका सिंह ने कांग्रेस के गुलाव कमरो को 4749 मतो से हराया।
भाजपा के विजेता
भरतपुर सोनहत से रेणुका सिंह, मनेन्द्रगढ़ श्याम बिहारी जायसवाल, बैकुण्ठपुर भैय्यालाल राजवाड़े, प्रेमनगर भुलन सिंह मरावी, भटगांव लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर शकुंतला सिंह पोर्ते, रामानुजगंज रामविचार नेताम, सामरी उधेश्वरी पैकरा, लुण्ड्रा प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर राजेश अग्रवाल, सीतापुर रामकुमार टोप्पो, जशपुर रायमुनी भगत, कुनकुरी विष्णुदेव साय, पत्थलगांव गोमती साय, रायगढ़ ओमप्रकाश चौधरी, कोरबा लखनलाल देवांगन, कटघोरा प्रेमचंद पटेल, मरवाही प्रणय कुमार मरपच्ची, लोरमी अरूण साव, मुंगेली पुन्नुलाल मोहले, तखतपुर धर्मजीत सिंह, बिलासपुर अमरअग्रवाल, बेलतरा शुशांत शुक्ला, बसना संपत अग्रवाल, धरसींवा अनुज शर्मा, रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, रायपुर पश्चिम राजेश मुणत, रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल, आरंग गुरू खुशवंत साहेब, अभनपुर इंद्रकुमार साहू, राजिम रोहित साहू, कुरूद अजय चन्द्राकर, दुर्ग ग्रामीण ललित चन्द्राकर, दुर्ग शहर गजेन्द्र यादव, वैशालीनगर रिकेश सेन, अहिरवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, साजा ईश्वर साहू, बेमेतरा दीपेश साहू, नवागढ़ दयालदास बघेल, पंडरिया भावना बोहरा, कवर्धा विजय शर्मा, खैरागढ़ विक्रांत सिंह, राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह, अंतागढ़ विक्रम उसेंडी, कांकेर आसाराम नेता, केशकाल नीलकंठ टेकाम, कोण्डागांव लता उसेंडी, नारायणपुर केदार कश्यप, जगदलपुर किरण देव, चित्रकोट विनायक गोयल, दंतेवाड़ा चैतराम अटामी।
कांग्रेस के विजेता
लैलंूगा-विघामति सिदार, सांरगढ़-उत्तरी गणपत जांगड़े, खरसिया-उमेश पटेल, धरमजयगढ़-उमेश पटेल, रामपुरी-फूलसिंह राठिया, कोटा-अटल श्रीवास्तव, भिलाई-सियाराम कौशिक, मस्तूरी-दिलीप लहरिया, अकलतरा-राघवेंद्रकुमार सिंह, सक्ती-चरणदास महंत, चंद्रपुर-रामकुमार यादव, जैर्जपुर-बालेश्वर साहू, पामगढ़-शेषराज हरवंश, सराईपाली-चतुरीनंद, खल्लारी-द्वारिकाधीस यादव, महासमुंद-डॉ रश्मि चंद्राकर, कसडोल- संदीप साहू, बलौदाबाजार-शैलेश नितिन त्रिवेदी, भाटापारा-इंद्रा साव, बिंद्रानवागढ़-जनक ध्रुव, सिहावा-अंबिका मरकाम, धमतरी-ओमकार साहू, संजारी बालोद संगीता सिंह, डोंडीलोहारा अनिला भेडिय़ा, गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद, पाटन भूपेश बघेल, भिलाईनगर देवेन्द्र यादव, डोंगरगढ़ अर्षिता स्वामी बघेल, डोंगरगांव दलेश्वर साहू, खुज्जी भोलाराम साहू, मोहला मानपुर इंन्द्रशाह मंडावी, भानुप्रतापपुर सावित्री मंडावी, बस्तर लखेश्वर बघेल, बीजापुर विक्रम मंडावी, कोंटा कवासी लखमा।
इसके अलावा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, पाली तानाखार तथा बहुजन समाजपार्टी के श्याम टंडन बिलाईगढ़ से आगे बताए जा रहे हैं।
Share On WhatsApp