छत्तीसगढ़

03-Dec-2023 6:33:16 pm
Posted Date

रायगढ़ में भाजपा ने तो खरसिया, लैलूंगा व धरमजयगढ़ कांग्रेस ने दर्ज की जीत

रायगढ़ । रायगढ़ जिले की 4 विधानसभा सीट लैलूंगा, खरसिया, धरमजयगढ़ और रायगढ़ में वोटों की गिनती पूरी की गई। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। रायगढ़ सीट से ओपी चौधरी 129134 मत हासिल किए। वहीं खरसिया सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल, लैलूंगा से कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार और धरमजयगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया ने जीत हासिल की है।


 विधानसभा क्षेत्र 16-रायगढ़
विधानसभा क्षेत्र 16-रायगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के ओमप्रकाश चौधरी को 1,29,134 मत प्राप्त हुए। वहीं क्रमश: इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रकाश शक्राजीत नायक को 64691, आम आदमी पार्टी से गोपाल बापोडिय़ा को 1074, बहुजन समाज पार्टी से पुष्पलता टंडन को 1652, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)से मधुबाई को 605, आजाद जनता पार्टी से कान्ति साहू को 130, समाजवादी पार्टी से नजीर अहमद को 130, हमर राज पार्टी से भवानी सिंह सिदार को 165, छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी से भुवनलाल पटेल को 119, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से सुनील मिंज को 171, निर्दलीय अशोक गार्डिया को 128, निर्दलीय इबरार अहमद को 193, गुरूवारी जीनत परवीन को 401, निर्दलीय गोपिका गुप्ता को 899, निर्दलीय नारायण दास को 244, निर्दलीय बृजमोहन अग्रवाल को 1342, निर्दलीय राधेश्याम शर्मा को 557, निर्दलीय शंकर लाल अग्रवाल को 1819 एवं निर्दलीय सुरेन्द्र सिदार को 96 मत प्राप्त हुए। 
इस तरह भारतीय जनता पार्टी के ओमप्रकाश चौधरी 64,443 मतों से विजयी हुए।


विधानसभा क्षेत्र 18- खरसिया 
विधानसभा क्षेत्र 18-खरसिया से इंडियन नेशनल कांग्रेस के उमेश पटेल को 1,00988 मत प्राप्त किए। वहीं क्रमश: भारतीय जनता पार्टी से महेश साहू को 79332, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे.)परिमल यादव को 859, आम आदमी पार्टी से प्रवीण विजय जायसवाल को 2335, हमर राज पार्टी से भवानी सिंह सिदार को 1243, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से यशवंत निषाद को 447, निर्दलीय गोवर्धन राठिया को 472, निर्दलीय विनोद चन्द्र सिंह राठौर को 517 मत प्राप्त हुए। 
इस तरह इंडियन नेशनल कांग्रेस के उमेश पटेल 21656 मतों से विजयी हुए।


विधानसभा क्षेत्र 15-लैलूंगा 
विधानसभा क्षेत्र 15-लैलूंगा से इंडियन नेशनल कांग्रेस की विद्यावती सिदार को 84666 मत प्राप्त हुए। वहीं क्रमश: भारतीय जनता पार्टी से सुनीती सत्यानंद राठिया को 80490, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)से मनीषा गोंड को 1512, हमर राज पार्टी से अजय कुमार पंकज को 1539, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से रघुवीर राठिया को 2186, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्रवण भगत को 564, निर्दलीय भजन सिदार को 980 एवं निर्दलीय महेन्द्र कुमार सिदार को 1398 मत प्राप्त हुए। 
इस तरह इंडियन नेशनल कांग्रेस की विद्यावती सिदार 4176 मतों से विजयी हुई।


विधानसभा क्षेत्र 19-धरमजयगढ़
विधानसभा क्षेत्र 19-धरमजयगढ़ से इंडियन नेशनल कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया को 90493 मत प्राप्त हुए। वहीं क्रमश: भारतीय जनता पार्टी से हरिशचन्द्र राठिया को 80856, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)से जोगेन्द्र एक्का को 2451, बहुजन समाज पार्टी से सत्यबती राठिया को 2191, बहुजन मुक्ति पार्टी से अनुप बरवा को 1776, हमर राज पार्टी से महेन्द्र सिदार को 1086 एवं निर्दलीय सुनील खेस्स को 1714 मत प्राप्त हुए। 
इस तरह इंडियन नेशनल कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया 9637 मतों से विजयी हुए।

 

Share On WhatsApp