व्यापार

11-Nov-2023 6:32:30 am
Posted Date

धनतेरस पर सज गए बाजार, 50 हजार करोड़ के लोकल कारोबार की आस, चीन को झटका

मुंबई । आज धनतरेस है और रविवार को दिवाली है। त्योहारों के लिए बाजार सजे हुए हैं। इस बार चीनी उत्पादों की कम और स्थानीय उत्पादों की धूम अधिक मची हुई है। दिल्ली सहित देश भर के व्यापारियों के लिए माल की बिक्री का एक बड़ा दिन है जिसकी लेकर देश भर में बड़ी तैयारियाँ व्यापारियों ने की हुई है। 
 कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन खंडेलवाल ने बताया की आज और कल धनतेरस के मौक़े पर देशभर में करीब 50 हज़ार करोड़ रुपये के रिटेल व्यापार का अनुमान है। दूसरी तरफ़ इस दिवाली पर वोकल फॉर लोकल का असर पूरी तरह से बाजारों में दिख रहा है। ज्यारदातर लोग भारत में बने हुए सामान की खरीददारी करना पसंद कर रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार दिवाली से जुड़े चीनी सामानों की बिक्री अब न होने से चीन को लगभग 1 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
 धनतेरस पर अमूमन लोग बर्तन और दूसरे सामानों की खरीदारी करते हैं, सभी जगह बाजारों में बर्तनों की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। इस त्योहार को लेकर व्यापारियों ने लम्बे समय से तैयारी करके रखी हुई है। वहीं, लोग धनतेरस पर चम्मच, गिलास, कटोरी, थाली सहित कई बर्तनों के सेट व अन्य बर्तनों की खरीदारी करने में व्यस्त हैं।

 

Share On WhatsApp