मनोरंजन

09-Nov-2023 4:48:42 am
Posted Date

सलमान खान की फर्रे का पहला गाना जारी, बादशाह और आस्था गिल ने दी आवाज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इन दिनों वह अपनी पहली फिल्म फर्रे को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।इसका निर्माण सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले कर रहे हैं।अब फर्रे का पहला गाना घर पे पार्टी है रिलीज हो चुका है, जिसे रैपर बादशाह, आस्था गिल, मेलो डी और सचिन-जिगर ने मिलकर गाया है।इस गाने के बोल जिगर सरैया ने लिखे हैं।
सलमान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर घर पे पार्टी है गाना साझा किया है, जिसमें अलीजेह अपनी गैंग के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।उन्होंने लिखा, इन शैतानों ने तो घर पे पार्टी शुरू कर ली।
गाने के बोल और म्यूजिक काफी शानदार है, जिसे सुनकर यकीनन आप भी थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे। इतना ही नहीं घर पे पार्टी है सॉन्ग में सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री के गजब के डांस मूव्स भी देखने को मिल रहे हैं।
ट्विटर पर सलमान खान ने इस गाने को शेयर कर कैप्शन में लिखा है- इन शैतानों ने तो घर पर ही पार्टी शुरू कर ली है। सलमान ने ये बात भांजी अलिजेह अग्निहोत्री और उनकी फिल्म फर्रे की अन्य स्टार कास्ट के लिए लिखी है, जो फिल्म के नए गाने में एक साथ नजर आ रहे हैं। 
यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अलीजेह के अलावा सौमेंद्र पाधी, साहिल मेहता, जेन शॉ, प्रसन्ना बिष्ट और रोनित बोस रॉय भी नजर आएंगे।फर्रे का निर्देशन सौमेन्द्र पाढ़ी द्वारा किया जा रहा है।

 

Share On WhatsApp