छत्तीसगढ़

27-Jan-2019 12:31:00 pm
Posted Date

राहुल गांधी आज आएंगे छत्तीसगढ़

नया रायपुर में आयोजित किसान सभा में करेंगे शिरकत
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर 28 जनवरी को राजधानी रायपुर आ रहे है। वे यहां नया रायपुर में आयोजित किसान सभा में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके मंत्रिमंडल के सभी मंत्रीगणों, विधायक गणों सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अलावा प्रदेशभर से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। 
गांधी के आगमन व कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी मंत्रियों, विधायकों व पदाधिकारियों को पहले ही जिम्मेदारी सौंप चुके है। जिसके अनुसार इसकी तैयारियां भी की जा रही है।  गांधी के छग आगमन की तैयारियों का जायजा लेने आज एआईसीसी के छग प्रभारी पीएल पुनिया भी रायपुर आ रहे है। वे दोपहर 2 बजे  रायपुर पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों का जायजा लेंगे।  पुनिया कल राहुल गांधी के कार्यक्रम में भ्ी शामिल होंगे। 

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी पहली बार छग दौरे पर आ रहे है।  गांधी ने चुनावी दौरे के दौरान प्रदेश के किसानों से वादा किया था कि छग में उनकी सरकार बनने के 10 दिन के भीतर उनका कर्ज माफ किया जाएगा। इस वादे को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार बनने के महज कुछ घंटे के भीतर ही पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों का कर्ज माफी कर दिया। 

Share On WhatsApp