छत्तीसगढ़

27-Jan-2019 12:05:35 pm
Posted Date

कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण

रायगढ़, 26 जनवरी 2019/ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर कलेक्ट्रेट परिसर रायगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री हरीष एस, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, सहायक कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री संजय दीवान, एसडीएम श्री भागवत जायसवाल सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 
इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर स्थित सृजन सभाकक्ष में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य ने ऐ मेरे प्यारे वतन.., आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री संकल्प साहू ने कर चले हम फिदा..जानो-तन साथियों.., डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे ने ये देश है वीर जवानों का.., कलेक्टर के निज श्री आर.स्वर्णकार, सहायक ग्रेड-2 डीकाराम शेष एवं सुश्री मधुरिमा त्रिपाठी ने भी देशभक्ति से परिपूर्ण कविताएं सुनाई। 

Share On WhatsApp