छत्तीसगढ़

26-Jan-2019 8:12:19 am
Posted Date

छत्तीसगढ़ नगर सेना के 5 अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों को सहारनीय सेवा एवं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

रायपुर, 25 जनवरी । भारत शासन गृह मंत्रालय नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस 2019 के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ नगर सेना के 5 अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों को सहारनीय सेवा एवं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किए जाने की घोषणा हुई है। सूची इस प्रकार है:- 
सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक 
1़.  एल.पी. वर्मा, सीनियर स्टॉफ आफि सर नगर सेना मुख्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर
2.  रामखिलावन साह, ला.ना. नगर सेना, धमतरी 
3.  कलीराम ध्रुव, ला.ना. नगर सेना, धमतरी
4.  दुलासिंह मंडावी, नायक नगर सेना राजनांदगांव
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक
5.  बसन्त लाल शुक्ला, हवलदार नगर सेना बिलासपुर
महानिदेशक (जेल एवं होमगार्ड)  गिरधारी नायक ने पदक से सम्मानित नगर सेना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 

Share On WhatsApp