छत्तीसगढ़

24-Jan-2019 1:27:36 pm
Posted Date

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में छत्तीसगढ़ की झांकी को स्थान नहीं मिलना दुखद - कांग्रेस

रायपुर, 24 जनवरी ।   राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली में भारत की अनेकता में एकता तथा देश के जांबाज़ सैन्य शौर्य एवं विभिन्न राज्य अपनी गौरवगाथा तथा परंपराओं को प्रदर्शित करने वाली झांकी आयोजित करती है मगर दुख हुये छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है, कि इस वर्ष राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व पर छत्तीसगढ़ की झांकी को प्रस्तुतिकरण के अवसर प्राप्त नहीं होगा। यदि कंडेलनहर सत्याग्रह की झांकी दिल्ली में प्रदर्शित होती तो छत्तीसगढ़ में आजादी की लड़ाई और गांधी जी के प्रवास की जानकारी सबकों मिलती।
ंछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ट प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी ना मिल पाने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भाजपा की सरकारों का गांधीजी और छत्तीसगढ़ के प्रति से सरोकर नहीं होने ओर अपनी नैतिक जिम्मेदारी के प्रति उदासीनता का नतीजा है।
वरिष्ट प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार पर देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में भागिदारी ना मिल पाने को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि यह प्रदेश के मुखिया द्वारा नैतिक जिम्मेदारी के प्रति उदासीनता का नतीजा है। राष्ट्रीय पर्व के आयोजनों में राज्यों की झांकी प्रतिनिधत्व का जिम्मा जनसंपर्क विभाग के अधिनशत ही होता है जनसंपर्क विभाग का प्रभार स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के पास ही था बावजूद इसके यह बड़ी गलतियां की गयी है। इस वर्ष छग राज्य में महात्मा गांधी जी के कंडेलनहर सत्याग्रह से जुड़ी झांकी का प्रदर्शन होना जो  था अब नही हो पायेगा। 

Share On WhatsApp