मनोरंजन

25-Aug-2023 4:02:05 am
Posted Date

प्रियंका चोपड़ा की लव अगेन ओटीटी रिलीज के लिए तैयार

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सफलता का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा की फिल्म लव अगेन 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें सैम ह्यूगन भी मुख्य भूमिका में हैं।फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।अब लव अगेन अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है।इसका प्रीमियर 20 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।
लव अगेन अमेजन प्राइम वीडियो पर भी उपलब्ध है। प्राइम वीडियो पर 79 रुपये में यह फिल्म आप रेंट पर ले सकते हैं।इसका निर्देशन जेम्स सी स्ट्रॉस ने किया है।हॉलीवुड के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद लव अगेन 12 मई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें कनाडाई गायिका सेलिन डियोन के अलावा प्रियंका के पति निक जोनस भी हैं।बता दें, लव अगेन का नाम पहले टेक्स्ट फॉर यू रखा गया था।

 

Share On WhatsApp