छत्तीसगढ़

23-Jan-2019 12:22:53 pm
Posted Date

बस्तर की बेटी राजेश्वरी सलाम की पुस्तक का लोकार्पण 1 फरवरी को

0  कार्यक्रम के मुख्यअतिथि होंगे विधानसभा अध्यक्ष
रायपुर, 23 जनवरी । भारतीय परंपराओं में नर्क का उल्लेख अक्सर इस संदर्भ में किया जाता है कि बुरे काम मत करो नहीं तो मरने के बाद नर्क में जाओगे। संसार में कुछ अभागे लोग ऐसे भी है जो दूसरे के बुरे कर्मों का शिकार होकर जीते जी नर्क में पहुंच जाते है और खुद के अच्छे कर्मों के परिणामस्वरुप जीवित अपनी दुनिया में लौट भी आते है। इन्ही लोगों में से एक बस्तर की बेटी राजेश्वरी सलाम है जो न केवल मानव तस्करों के जाल से छुटकर न केवल वापस लौटी वरन उसने अन्य लड़कियों को भी बंधन मुक्त करवाया। उपरोक्त अनुभवों पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण साहित्यकार रंजीत भोंसले द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 फरवरी को वृंदावन हाल में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत द्वारा शाम को किया जायेगा। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती शोभा ओझा राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस होगी। विशिष्ट अतिथि पं. माखन लाल चतुर्वेदी विवि भोपाल मध्यप्रदेश के पूर्व विभागाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प्रो. डॉ. कमल दीक्षित होंगे। रंजीत ने साहित्य प्रेमी वर्ग से राजेश्वरी के दुखद प्रसंगों पर आधारित किताब की संगोष्ठी में शामिल होने का आग्रह किया है। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार प्रियंका कौशल करेंगी। 

Share On WhatsApp