आज के मुख्य समाचार

23-Jan-2019 11:54:23 am
Posted Date

प्रियंका बनी कांग्रेस की महासचिव

0-मिली पूर्वांचल की कमान 
नई दिल्ली,23 जनवरी । आगामी 2019 आम चुनाव से पहले कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बड़ी बहन प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। यूूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका को कांग्रेस पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया है। बुधवार दोपहर को राहुल ने प्रियंका की नियुक्ति की घोषणा की। पार्टी ने प्रियंका पर पूर्व उत्तर प्रदेश के प्रभार का भी दायित्व सौंपा है।  
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा दांव चला है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी अब आधिकारिक तौर पर राजनीति में आ गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है, प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में अपनी जिम्मेदारी को संभालेंगी।
आपको बता दें कि पिछले काफी लंबे समय से कांग्रेस कार्यकतार्ओं की मांग थी कि प्रियंका गांधी को राजनीति में शामिल करने की मांग जारी थी, जिसे अब पूरा किया गया है। प्रियंका गांधी इससे पहले भी रायबरेली और अमेठी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए प्रचार प्रसार करती रही हैं। 

Share On WhatsApp