Posted Date
नयी दिल्ली,23 जनवरी । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया। गांधी ने ट्वीट कर कहा,नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। उन्होंने नेताजी के उस लोकप्रिय विचार को भी शेयर किया जिसमें स्वतंत्रता संग्राम के इस नायक ने कहा था, एक व्यक्ति एक विचार के लिए मर सकता है, लेकिन वह विचार उसकी मृत्यु के बाद, एक हजार जीवन में खुद अवतार लेगा। भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। आज उनकी 122वीं जयंती है।
Share On WhatsApp