छत्तीसगढ़

22-Jan-2019 11:10:03 am
Posted Date

तीन हिस्से में पहुंचा पोल, 100 फ ीट फि र लहराएगा तिरंगा

बिलासपुर, 22 जनवरी ।  जोनल स्टेशन के बहुत जल्द 100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराते हुए नजर आएगा। गेट क्रमांक दो के किनारे इतनी ऊंचाई का पोल लगाने का काम तेजी से चल रहा है। सोमवार को 10 - 10 मीटर के पोल स्टेशन पहुंची। इसे जोडऩे का काम पूरा होने के बाद 30 फीट का तिरंगा लगाया जाएगा।  शहर के बाद रेलवे ने यह प्रयास किया है। इस ऊंची में तिरंगा लहराएगा तो इस ऐतिहासिक बिल्डिंग की सौंदर्यता और बढ़ जाएगी। पिछले दिनों रेलवे ने इसकी योजना बनाई। इसके बाद उस जगह का चयन किया गया जहां तिरंगा लगाया जाना है। जगह चयन काफी सोच- समझकर गेट क्रमांक दो के किनारे की गई है। इससे स्टेशन की खूबसूरती पहले से और बढ़ जाएगी। पोल को मजबूती से लगाकर पहले चयनित जगह पर फाउंडेशन का काम पूरा किया गया। सोमवार को पोल स्टेशन पहुंचा। जिसे अब जोडऩे का काम ही बाकी है। रेल प्रशासन की कोशिश है कि विशाल तिरंगे को 26 जनवरी को फहराया जाए। तिरंगा 24 घंटे लहराएगा। इसके अलावा पर्याप्त लाइट के अलावा इस जगह का खौस तौर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 

Share On WhatsApp