छत्तीसगढ़

21-Jan-2019 12:32:46 pm
Posted Date

अनियमित कर्मचारियों को किये गए वादे जल्द किये जायेंगे पूरे - टी एस बाबा

० सरगुजा में संभाग स्तरीय महापंचायत का आयोजन
रायपुर , 21 जनवरी ।  संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ छत्तीसगढ़  प्रांतीय अध्यक्ष अनिल देवांगन के अध्यक्षता में जिला सरगुजा में संभाग स्तरीय महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें अनियमित कर्मचारियों के द्वारा पूर्व में की गई 4 सूत्रीय मांग पर चर्चा किया गया जिसमें सभी संभाग अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि यदि शासन द्वारा 26 जनवरी 2019 तक कोई सकरात्मक कदम नहीं उठाया गया तो 26 जनवरी के बाद राज्य राजधानी रायपुर में वादा निभाओ रैली का आयोजन किया जाएगा जिसके पश्चात यह तय किया जाएगा की अपनी मांग को पूर्ण कराने के लिए क्या आवश्यक कदम उठाया जाए एवं सरकार के समक्ष रखा जावे आज इस महापंचायत की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष अनिल कुमार देवांगन द्वारा किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के सभी संभाग अध्यक्ष जिला अध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग के सभी अनियमित कर्मचारी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
इस महापंचायत के उपरांत  शाम को कैबिनेट मंत्री टी. एस.बाबा से संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ का 500 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष अनिल देवांगन, राखी शर्मा, हेमन्त सिन्हा, रवि गढ़पाले, सूरज सिंह, तोपान सिंह, श्रीकांत लास्कर, अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में मुलाकात किया गया।
इस मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री टी एस बाबा ने कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा पत्र में किये गए वादों को पूर्ण करने की अपनी प्रतिबद्धता पुन: दोहराई है। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, किसी भी अनियमित कर्मचारी का  आहित नही होगा, साथ ही बहुत जल्द ही अनियमित कर्मचारियों के लिए न्यायपूर्ण फैसला किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा चुनाव में अनियमित कर्मचारियों के सहयोग को सहर्ष स्वीकार किया है और यह कांग्रेस पार्टी कभी नही भूलेगी।

Share On WhatsApp