राजनीति

20-Jan-2019 11:37:18 am
Posted Date

देश की जनता भाजपा को घर बैठाने के लिए आतुर - कांग्रेस

रायपुर, 20 जनवरी । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद असलम में कहा है कि छत्तीसगढ़ से भाजपा का शासन जाते ही अनुशासित एवं केडर बेस कहलाने वाली पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखरने के कगार पर है। भाजपा का अनुशासन हार के प्रहार से धराशाई हो गया है और उनका आंतरिक लोकतंत्र सतह पर आ गया है। हालांकि कांग्रेस पार्टी को भाजपा में मचे अंदरूनी घमासान से कोई लेना देना नहीं और ना ही बीजेपी के षड्यंत्र से कोई सरोकार है। राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप मढ़ कर भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को हार का दोषी ठहराने की साजिशों में लगे है। कांग्रेस पर झूठे आरोप को पुन: लोकसभा चुनाव के लिए सक्रिय करना चाहती है। भाजपा यह न भूले कि झूठे आरोपों पर राजनीति अब नहीं चलेगी। पूरे देश और छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के साथ है। इतना अवश्य है, कि भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल ना सिर्फ राज्य में अपितु समूचे देश में अमित शाह और मोदी के तानाशाही रवैया के चलते गिर चुका है। भाजपा इस भय से नहीं उबर पा रही है कि देश की जनता उन्हें घर बैठाने के लिए आतुर है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी राज्य और केंद्र स्तर पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित है। छत्तीसगढ़ में सभी लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखकर अभियान चलाया जा चुका है, जिसमें और गति लाने का प्रयत्न किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा छत्तीसगढ़ के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया ने सुनिश्चित कार्ययोजना के तहत विभिन्न संगठनात्मक बैठकों के द्वारा यह साबित कर दिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा की सीटों को जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तो गंभीर और संकल्पित है।

Share On WhatsApp