व्यापार

30-Apr-2023 4:56:22 am
Posted Date

आधारभूत उद्योगों का उत्पादन मार्च में 3.6 प्रतिशत बढ़ा, 2022-23 वृद्धि में वृद्धि 7.6 प्रतिशत रही

नयी दिल्ली 29 अपै्रल,। देश के आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त उत्पादन में मार्च 2023 में एक साल पहले इसी माह की तुलना में 3.6 प्रतिशत वृद्धि रही जो पांच माह की सबसे धीमी वृद्धि है। इससे पिछले महीने इन आधारभूत उद्योगों का उत्पादन सालाना आधार पर 7.2 प्रतिशत बढ़ा था।
वित्त वर्ष 2022-23 में आठ आधार भूत उद्योगों की संचयी वृद्धि सालाना आधार पर 7.6 (अनंतित) रही। शुक्रवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च, 2023 में कोयले, उर्वरक, इस्पात, प्राकृतिक गैस और रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन बढ़ा, जबकि कच्चे तेल, सीमेंट और बिजली के उत्पादन में गिरावट आई।
मंत्रालय के बयान में कहा गया है,  मार्च 2022 के की तुलना में मार्च 2023 में आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त उत्पादन सूचकांक 3.6 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ा। मार्च 2023 में कोयला, उर्वरक, इस्पात, प्राकृतिक गैस और रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन पिछले साल के इसी महीने की तुलना में बढ़ा। 
देश के कुल औद्योगिक उत्पादन में इन आधारभूत उद्योगों का योगदान 40.27 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार संशोधित आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2022 में आधाभूत उद्योगों की वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत रही जबकि अनंतिम आंकड़ों में यह 7.6 प्रतिशत बतायी गयी थी।
मार्च, 2023 में कोयला उत्पादन सालना आधार पर 12.2 प्रतिशत बढ़ा और पूरे 2022-23 के दौरान 14.8 प्रतिशत बढ़ा। कच्चे तेल के उत्पादन में मार्च में 2.8 प्रतिशत की गिरावट रही वर्ष 2022-23 के दौरान इसका उत्पादन 1.7 प्रतिशत घटा।
प्राकृतिक गैस का उत्पादन मार्च, 2023 में सालाना आधार पर 2.8 प्रतिशत तथा पूरे वित्त वर्ष के दौरान कुल मिला कर 1.6 प्रतिशत बढ़ा। पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद में मार्च में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी और मार्च में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान इस उद्योग का उत्पादन 4.8 प्रतिशत बढ़ा। उर्वरक-उर्वरक उत्पादन में मार्च में 9.7 प्रतिशत और पूरे वित्त वर्ष के दौरान सालाना आधार पर 11.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।
इस्पात उत्पादन मार्च, 2023 में 8.8 प्रतिशत तथा वर्ष 2022-23 के दौरान 8.6 प्रतिशत बढ़ा।
सीमेंट उत्पादन मार्च माह में एक साल पहले की तुलना में 0.8 प्रतिशत कमी रही जबकि पिछले वित्त वर्ष के दौरान
संचयी आधार पर सीमेंट उत्पादन 8.6 प्रतिशत ऊंचा रहा।
मार्च, 2023 में बिजली उत्पादन में 1.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी जबकि पूरे 2022-23 का बिजली का
उत्पादन एक साल पहले से 8.9 प्रतिशत ऊंचा रहा।
इन आंकड़ों पर इक्रा की दमुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा,  फरवरी के 7.2 प्रतिशत की तुलना में मार्च 2023
में 3.6 प्रतिशत की वृद्धि के पांच महीने के न्यूनतम स्तर पर रही। आधाभूत क्षेत्र की मार्च की वृद्धि में गिरावट, काफी व्यापक-आधारित थी, केवल कोयले और कच्चा तेल के उत्पादन में मास दर मास सुधार दिखा है। 

 

Share On WhatsApp