छत्तीसगढ़

15-Jan-2019 12:27:36 pm
Posted Date

समाज कल्याण विभाग के 20 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

रायपुर, 15 जनवरी । छत्तीसगढ़ शासन ने सोमवार शाम समाज कल्याण विभाग के 20 अधीक्षक-सहायक संचालक ों का तबादला आदेश जारी किया है। उक्त आदेश समाज कल्याण विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी किया गया है। 
आदेश के अनुसार चंद्रमा यादव को कार्यालय समाज कल्याण, सूरजपुर से प्र. उप संचालक, कार्यालय समाज कल्याण जिला बलरामपुर, भूपेंद्र पांडेय को बहु. विकलांग गृ, रायपुर से प्र. उप संचालक कार्यालय समाज कल्याण जिला धमतरी, सुशीला पन्ना को समाज कल्याण संचालनालय से प्र. उप संचालक कार्यालय समाज कल्याण जिला गरियाबंद, नंदलाल सिदार को कार्या. समाज कल्याण जिला महासमुंद से प्र. उप संचालक कार्यालय समाज कल्याण जिला बलौदाबाजार भाटापारा, फिलिप मिंज को कार्या. समाज कल्याण जिला बस्तर से प्र. उप संचालक कार्यालय समाज कल्याण जिला सुकमा, विमलेश कुमार उके को कार्या. समाज कल्याण जिला जांजगीर चांपा से क्षेत्रीय परिवीक्षा अधिकारी, समाज कल्याण संचालनालय रायपुर,  श्यामसुंदर रेदास को कार्यालय समाज कल्याण जिला कोरिया से प्र. उप संचालक कार्यालय समाज कल्याण जिला कोरिया, बबीता कमलेश को कार्या. समाज कल्याण जिला बिलासपुर से प्र. उप संचालक कार्यालय समाज कल्याण जिला रायगढ़, सुचिता मिंज को दृश्र. बाधित विद्यालय कबीरधाम से अधीक्षक दृ. श्र. बा. विद्यालय कबीरधाम एवं प्र. उप संचालक, समाज कल्याण कबीरधाम, शरद चंद्र तिवारी को अस्थि बाधित बाल गृह, रायपुर से वर्कशॉप मैनेजर, फिजिकल रिफरेल रिहेबिलिटेशन सेंटर, रायपुर, सिनीवाली पथिक को बौद्धिक मंदता विद्यालय जिला सरगुजा से अधीक्षक बौद्धिक मंदता विद्यालय जिला सरगुजा, मनीषा पांडेय को मानसिक रूप से अविकसित बाल गृह, रायपुर से अधीक्षक मानसिक रूप से अविकसित बाल गृह, रायपुर, संगीता सिंह को बहु विकलांग गृह रायपुर से अधीक्षक, बहु विकलांग गृह, महासमुंद एवं प्र. उप संचालक, समाज कल्याण महासमुंद, वैशाली मरड़वार को बहु विकलांग गृह, महासमुंद से सहायक संचालक, समाज कल्याण संचालनालय रायपुर, बरखा कासू को बहु विकलांग गृह, रायपुर से फिजियोथेरापिस्ट, जिला पुनर्वास केंद्र, बिलासपुर, संतोष बेक को अस्थि बाधित बाल गृह, बस्तर से अधीक्षक अस्थि बाधित बाल गृह, बस्तर, विद्यावती बघेल को बौद्धिक मंदता विद्यालय जिला सरगुजा से अधीक्षक बौद्धिक मंदता विद्यालय जिला नारायणपुर, कु. ललिता लकड़ा को बहु विकलांग गृह रायपुर से अधीक्षक, अस्थि बाधित बाल गृह, रायपुर, अरविंद गेड़ाम को बौद्धिक मंदता विद्यालय जिला बीजापुर से अधीक्षक, बौद्धिक मंदता विद्यालय जिला बीजापुर एवं प्र. उप. संचालक, कार्या. समाज कल्याण बीजापुर में पदस्थापना दी गई है। 

Share On WhatsApp