छत्तीसगढ़

15-Jan-2019 12:23:38 pm
Posted Date

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की सरकार एक्शन मोड पर प्राथमिकता से हो रहे जनहित के कार्य -धनंजय ठाकुर

० भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के बयान पर पलटवार
रायपुर, 15 जनवरी । भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने छत्तीसगढ़ की नई सरकार को हनीमून पर होना बताया और 6 महीने बाद हिसाब किताब करने की बात कही इस पर पलटवार करते प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की सरकार हनीमून पीरियड में नही बल्कि एक्शन मोड़ में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता को राहत पहुंचाने संकल्पों को पूरा करने एक्शन मोड पर है और प्रथामिकता से जनहित के कार्यों को पूरा कर रही है। 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता  धनंजय सिंह ठाकुर ने  कहा की भाजपा महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय की बयान में भाजपा को मिली करारी हार की हताशा झलक रही है। जनता ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा के नेता चुनाव में मिली हार और कांग्रेस को मिले जनादेश से सदमे में है और बदहवासी में उल जलूल बयान बाजी कर मीडिया में बने रहने जुटे हैं। 15 साल तक सत्ता की मलाई चाट रहे भाजपा के शासनकाल में किसानो युवाओं महिलाओं मजदूरों व्यापारियों के लिए क्या काम हुआ इसका हिसाब-किताब सरोज पांडेय को देना चाहिए । 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धंनजय सिंह ठाकुर ने कहां की छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा से अभी 15 साल का हिसाब लिया है और भाजपा के विकास के दावे को दरकिनार कर कांग्रेस के रीति नीति सिद्धांतों जन कल्याणकारी कार्यों की योजना  और संकल्प पर भरोसा किया है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता 2018 में रमन भाजपा सरकार से हिसाब किताब पूरा की है अब 2019 में  मोदी सरकार का हिसाब किताब करेगी है और 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को जनादेश देकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को बदलेगी। 

Share On WhatsApp