छत्तीसगढ़

12-Jan-2019 11:19:23 am
Posted Date

कलाकार कल्याण बोर्ड गठन के लिए दिया ज्ञापन

रायपुर , 12 जनवरी । छत्तीसगढ़ में  दो  लाख से भी ज्यादा कलाकार रहते हैं, जिसमें लोक कलाकार ,  फिल्मी कलाकार ,  गायन . वादन ,  नृत्य ,  पेंटिंग सहित कई विधा शामिल है. इन कलाकारों के लिए छत्तीसगढ़ कलाकार बोर्ड का गठन किया जाना प्रदेश हित में होगा. छत्तीसगढ़ ऑल आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन कावा के अध्यक्ष तपेश जैन  और प्रचार  मंत्री  दिलीप नामपल्लीवार  ने  छत्तीसगढ़ कांग्रेस  सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के   प्रदेश  अध्यक्ष  दिलीप षडंगी  और उपाधयक्ष प्रशांत  ठाकर  को मुख्यमंत्री  भूपेश  बघेल  के   नाम  का ज्ञापन  राजीव  भवन  प्रदेश   कांग्रेस भवन    में सांस्कृतिक  प्रकोष्ठ  के  कार्यालय  शुभांरभ  के अवसर  में दिया।    इस  अवसर  पर  प्रसिद्ध  जस  सम्राट  श्री  षडंगी  ने भरोसा  दिलाया  की  कांग्रेस  सांस्कृतिक  प्रकोष्ठ  सभी  कलाकारों  की भावनाओं  का सम्मान  करते  हुए  उनकी  उचित  मांग  को पूरा  करने  कांग्रेस  सरकार  के समक्ष  अपनी  बात  रखेगी  और  मुख्यमंत्री  श्री  बघेल  छत्तीसगढ़  के कलाकारों  के हित  में  वो  कार्य  करेंगे  जो  आज  तक  इतिहास  में नई हुआ  .   मुख्यमंत्री  की सहजता  और  सरलता  से नवा  छत्तीसगढ़  गढ़बो  की परिकल्पना  साकार  होगी   ऐसा  उनका  विश्वास  है ।

Share On WhatsApp