आज के मुख्य समाचार

12-Jan-2019 10:58:33 am
Posted Date

बस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, 23 घायल

ओटावा,12 जनवारी । ओटावा शहर के पश्चिमी हिस्से में वेस्टबोरो स्टेशन के पास एक डबल डेकर बस के शुक्रवार को पारगमन आश्रय से टकराने पर तीन लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य लोग घायल हो गए। ओटावा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रमुख चार्ल्स बोर्डेल्यू ने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन उसकी हिरासत पर अधिक जानकारी देने से उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। मेयर जिम वॉटसन ने बताया कि मारे गए लोगों में से दो बस में सवार थे और अन्य एक आश्रय स्थल में था। ओटावा अस्पताल के ट्रॉमा केन्द्र ने बताया कि नौ घायलों की हालत गंभीर है। हादसे के कारण यातायात प्रभावित रहा।

Share On WhatsApp