छत्तीसगढ़

11-Jan-2019 11:40:23 am
Posted Date

मुख्यमंत्री कल चार जिलों के दौरे पर

रायपुर, 11 जनवरी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दुर्ग, नारायणपुर, बलौदाबाजार तथा बिलासपुर जिले के दौरे पर रवाना होंगे। इसके पूर्व वे स्वामी विवेकानंद जयंती एवं स्वामी विवेकानंद तकनीकी विवि के प्रथम चरण के भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुबह 10 बजे पुलिस स्टेशन ग्राउण्ड भिलाई-3 से प्रस्थान कर सुबह 10.10 बजे स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां वे स्वामी विवेकानंद जयंती एवं स्वामी विवेकानंद तकनीकी विवि के प्रथम चरण के भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात सुबह 10.30 बजे नेवई दुर्ग से प्रस्थान कर सुबह 11.40 बजे नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुंचेंगे दोपहर 12.40 बजे तक वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 1.40 बजे वे गिरौदपुरी जिला बलौदाबाजार के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां विधायक सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 2.40 बजे गिरौदपुरी से रवाना होकर 3.20 बजे डीपीएस स्कूल हेलीपेड बिलासपुर आएंगे। यहां से कार द्वारा वे व्यापार विहार जाएंगे और दोपहर 4.30 बजे व्यापार मेले का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिलासपुर के स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करने के पश्चात वे शाम 5.20 बजे राज्य अतिथि गृह पहुंचेंगे। 

Share On WhatsApp