राजधानी

01-Jan-2019 10:28:27 am
Posted Date

बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए आर्यवर्त पार्टी का हुआ गठन

0  लोकसभा की 543 सीटों में पार्टी उम्मीदवार खड़ा करेगी
रायपुर, 01 जनवरी । छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दो दशक बीतने के उपरांत भी जनसमस्याओं के निराकरण में भाजपा एवं कांग्रेस जैसी पार्टियों ने वैसा काम नहीं किया जिसकी उम्मीद प्रदेश की जनता को थी। 15 साल तक शासन करने वाली भाजपा ने भी छत्तीसगढिय़ों की उपेक्षा में कोई कमी नहीं की। देश में ऐसा कोई दल नहीं है जो राष्ट्रीय समस्याओं के निराकरण के लिए सार्थक पहल करता दिख रहा हो। बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आपातकालीन सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आर्यवर्त पार्टी का गठन नव वर्ष के अवसर किया गया है। उक्ताशय की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय रात्रे ने प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। डॉ. रात्रे ने बताया कि चुनाव आयोग की मान्यता मिलते ही पार्टी देश में 543 लोक सभा सीटों में अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। कम समय होने के बावजूद भी जनविश्वास हासिल करने के आधार पर उनकी पार्टी द्वारा उठाये गये मुद्दों को जनस्वीकृति मिलेगी। डॉ. रात्रे ने बताया कि देश एवं प्रदेश में खनिज संसाधनों की कमी नहीं है। आवश्यकता है संसाधनों का समुचित उपयोग करने की। डॉ. रात्रे ने पत्रकारवार्ता में बताया कि गांधी के अंहिसा के मार्ग पर चल कर वे जम्मूकश्मीर समस्या सुलझाकर भारत पाकिस्तान को सत्ता में आने पर तत्काल एक करने के लिए एड़ी चोटी का पसीना बहायेंगे। रक्षा व्यय पर चर्चा करते हुए उन्होंने आम बजट का 14 प्रतिशत रक्षा सेवा पर प्रावधान को नाकाफी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार केन्द्र में सत्ता में आई तो रक्षा सेवाओं पर बजट में बढ़ोतरी की जायेगी। सीमा पर तैनात जवान देश के लिए लड़ता है और उनकी पार्टी अपने जवान को समस्त सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा की देश में अनेकों समस्याएं है जिसका मिलजुल कर समाधान खोजा जायेगा। राम मंदिर मुद्दें पर डॉ. रात्रे ने साफ कहा कि मंदिर बनना चाहिये अदालत में वर्षों से लंबित मामले का दोनों समुदाय मिलकर सम्मान जनक हल निकाले। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की शक्ति तभी बन सकता है जब हम सब मिलकर गांधी के बताये रास्ते पर चले। पत्रकारवार्ता में डॉ. उदय रात्रे ने 1000 हजार सदस्य पार्टी का बनने की जानकारी दी। 

Share On WhatsApp