नयी दिल्ली । 14 साल की उन्नति हुड्डा ने राष्ट्रमण्डल और एशियाई खेलों तथा थॉमस और उबेर कप के लिए चुनी गयी सीनियर भारतीय टीम में जगह बनायी है।
चयन ट्रायल में 120 खिलाड़ी उतरे जिनमें से 40 खिलाडिय़ों ने कोर ग्रुप में जगह बनायी है। भारतीय बैडमिंटन संघ ने आगामी थॉमस और उबेर कप तथा राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए गुरूवार को भारतीय टीमों की घोषणा की।
राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष टीम में लक्ष्य सेन, किदाम्बी श्रीकांत, सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी और बी सुमित कुमार तथा महिला टीम में पीवी सिंधू, आकर्षि कश्यप, ट्रेसा जॉली, गायत्री पी और अश्विनी पोनप्पा शामिल हैं।
सुमित रेड्डी और पोनप्पा ने मिश्रित युगल में शीर्ष स्थान पर रहने के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीम में जगह बना ली।
हरियाणा के रोहतक के 14 वर्षीया उन्नति एशियाई खेलों के साथ साथ महिलाओं के उबेर के लिए भी भारतीय टीम में जगह बना ली। एशियाई खेलों के लिए टीम में जगह बनाने वाली उन्नति सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्नति पहले स्थान पर रही कश्यप और दूसरे स्थान पर रही अश्मिता चालिहा के बाद तीसरे स्थान पर रहीं।ं
एशियाई खेलों और उबेर कप के लिए 10 सदस्यीय महिला टीम में सिंधू,कश्यप, चालिहा , उन्नति हुडा और तीन युगल जोडिय़ां ट्रेसा जॉली-गायत्री, अश्विनी पोनप्पा-एन सिक्की रेड्डी तथा तनीषा क्रिस्टो-श्रुति मिश्रा शामिल हैं।
00