राज्य

29-Dec-2018 11:13:12 am
Posted Date

महाराष्ट्र में ठंड ने तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड

0-ओस की बूंदे बनीं बर्फ
मुंबई ,29 दिसंबर । उत्तर भारत ठंड की चादर में लिपटा हुआ है। यहां कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से भी निचे चला गया है। तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में ठंड ने 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब महाराष्ट्र में इतनी ठंड हुई हो। 
कश्मीर में पड़ रही बर्फ ने महाराष्ट्र में भी ठंड कर दी है। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, नागपुर का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस, पुणे का न्यूनतम तापमान 6.6 सेल्सियस दर्ज किया गया। महाबलेश्वर के वेन्ना तालाब के पास ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई। मौसम विभाग के डॉ. अरविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण महाराष्ट्र में सर्द हवाएं आ रही हैं। आने वाले समय भी ठंड से लोग ठिठुरने के लिए मजबूर रहेंगे। बता दें, नागपुर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस, धुले में 3.2 डिग्री, पुणे शहर में 7.6 डिग्री, पुणे पाषाण इलाके में 6.6 डिग्री, जलगांव में 6.4 डिग्री, नासिक में 6.9 डिग्री, औरंगाबाद में 8.2 डिग्री, परभणी में 8.9 डिग्री, अकोला में 8.5 डिग्री, बुलढाणा में 8.5 डिग्री, वाशिम में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। 

Share On WhatsApp